कांग्रेस की दिल्ली इकाई राष्ट्रीय राजधानी में रेहड़ी-पटरी वालों को उनका अधिकार दिलाने के लिए ‘मेरा हक, एत्थे रख’ आंदोलन शुरू करेगी।दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी जल्द ही सभी इलाकों में रेहड़ी-पटरी वालों को लामबंद करेगी ताकि रेहड़ी-पटरी आजीविका सुरक्षा कानून को सही ढंग से लागू किया जा सके।
उन्होंने कहा, ”इस कानून के तहत पूरी दिल्ली में 28 टाउन वेंडिंग कमेटी होनी चाहिए और हर कमेटी में 40 फीसदी सदस्य चुनाव के माध्यम से आने चाहिए। कानून अमल में आने के वर्षों बाद भी दिल्ली सरकार और नगर निगम सभी कमेटियों के लिए चुनाव नहीं कर सके हैं। दूसरी ओर, रेहड़ी-पटरी वाले क्षेत्र की पहचान से जुड़े सर्वे के लिए आवेदन भरवाया जा रहा है।”
माकन ने कहा, ”कानून को सही ढंग से लागू नहीं किया गया है। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद इलाके में दुकानदारों को परेशान किया जा रहा है। हम दुकानदारों की लड़ाई लड़ेंगे। हम जल्द ही ‘मेरा हक, एत्थे रख’ नामक आंदोलन शुरू करेंगे।” उन्होंने आरोप लगाया कि टाउन वेंडिंग कमेटियों के गठन के संदर्भ में दिल्ली सरकार का रुख पूरी तरह नकारात्मक रहा है।


Download Android App
Download iOS App



