MP में 132 से अधिक सीट जीतकर सरकार बनाएगी कांग्रेस : दिग्विजय सिंह

Summary :

दिग्विजय सिंह ने कहा कि इस बार हुए चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपना दिल, दिमाग, शरीर और आत्मा सबकुछ लगा दिया।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस मध्य प्रदेश में 132 से अधिक सीट जीतकर अपनी सरकार बनाएगी। प्रदेश में कुल 230 विधानसभा सीट हैं। मध्य प्रदेश में कल मतदान हुआ था जिसमें कुल 75 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। मतों की गिनती 11 दिसंबर को होगी।

प्रदेश में 1993 से 2003 तक दस साल के कांग्रेस शासन काल में मुख्यमंत्री रहे दिग्विजय सिंह ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘प्रदेश में हम 132 से अधिक सीटों पर विजय हासिल कर सरकार बनायेंगे।’’ प्रदेश में बीजेपी पिछले 15 साल से सत्तारूढ़ है। उन्होंने कहा, ‘‘वर्ष 2013 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में प्रदेश में लगभग तीन प्रतिशत फर्जी मतदाता थे। इस बार विधानसभा चुनाव से पहले हमने मतदाता सूची से इनकी लगभग छंटनी करवा दी।’’

Congress

मप्र : दिग्विजय सिंह को काले झंडे दिखाने वालों की पिटाई

दिग्विजय सिंह ने कहा कि इस बार हुए चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपना दिल, दिमाग, शरीर और आत्मा सबकुछ लगा दिया। इस बार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जीत के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा, ‘‘इस बार चुनाव जनता और सरकार के बीच हुआ है।’’ प्रदेश में 11 दिसंबर को मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

Desk Team