नजफगढ़ ड्रेन पर नए फुटब्रिज का निर्माण शुरू, सात माह में मिलेगा लोगों को सुरक्षित आवागमन

Summary :

Minister Pravesh Singh Inaugurated The construction work Of The Footbridge : उत्तर दिल्ली में नजफगढ़ ड्रेन पर वर्षों से लंबित पैदल पुल (फुटब्रिज) के निर्माण कार्य की सोमवार को शुरुआत हो गई। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने लगभग दो करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना का शुभारंभ किया। करीब सात माह में तैयार होने वाला यह फुटब्रिज गुड़ मंडी, राजपुरा, रूप नगर, मुखर्जी नगर और यमुना मार्ग के बीच सुरक्षित एवं सुगम संपर्क स्थापित करेगा, जिससे हजारों स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी। इस दौरान पीडब्ल्यूडी मंत्री ने कहा कि यह परियोजना दिल्ली सरकार की सुरक्षित,…

Minister Pravesh Singh Inaugurated The construction work Of The Footbridge : उत्तर दिल्ली में नजफगढ़ ड्रेन पर वर्षों से लंबित पैदल पुल (फुटब्रिज) के निर्माण कार्य की सोमवार को शुरुआत हो गई। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने लगभग दो करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना का शुभारंभ किया। करीब सात माह में तैयार होने वाला यह फुटब्रिज गुड़ मंडी, राजपुरा, रूप नगर, मुखर्जी नगर और यमुना मार्ग के बीच सुरक्षित एवं सुगम संपर्क स्थापित करेगा, जिससे हजारों स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी।

इस दौरान पीडब्ल्यूडी मंत्री ने कहा कि यह परियोजना दिल्ली सरकार की सुरक्षित, आधुनिक और जन-केंद्रित आधारभूत संरचना विकसित करने की प्रतिबद्धता का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि पुल बनने से विद्यार्थियों, वरिष्ठ नागरिकों, नौकरीपेशा लोगों और स्थानीय निवासियों की वर्षों पुरानी आवागमन संबंधी समस्या का समाधान होगा। मंत्री ने कुछ महीने पहले हुई पुल दुर्घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि इस घटना ने राजधानी में पुलों की नियमित संरचनात्मक जांच की आवश्यकता को रेखांकित किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकार के कार्यकाल में पुलों का व्यापक सुरक्षा ऑडिट नहीं कराया गया, जिसके कारण कई महत्वपूर्ण संरचनाओं की समय पर जांच नहीं हो सकी।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार राजधानी के सभी पुलों, फ्लाईओवरों और फुटओवर ब्रिजों का व्यापक संरचनात्मक ऑडिट करा रही है ताकि नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। हम समस्याओं के गंभीर होने का इंतजार नहीं कर रहे हैं। इसी सोच के तहत लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से इस फुटब्रिज के निर्माण को शीघ्र मंजूरी देकर कार्य शुरू कराया गया है।

मंत्री के अनुसार यह परियोजना केवल एक फुटब्रिज का निर्माण नहीं, बल्कि लोगों का सार्वजनिक बुनियादी ढांचे पर विश्वास मजबूत करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है। इसके पूरा होने के बाद पैदल यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन मिलेगा तथा आसपास के क्षेत्रों के बीच संपर्क बेहतर होगा। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे उनकी वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी। विशेष रूप से स्कूली बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों तथा बाजारों और सार्वजनिक परिवहन तक पैदल पहुंचने वाले लोगों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलेगा।

Sumant Chaudhary