राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दिल्ली में उत्कलमणि गोपबन्धु दास की प्रतिमा का किया अनावरण

Summary :

President unveils statue of Utkalmani Gopabandhu Das : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को लोकसेवक मंडल के कार्यक्रम में भाग लेते हुए महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और लोकसेवक मंडल के संस्थापक लाला लाजपत राय को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपति द्वारा लाला लाजपत राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद उन्होंने रिमोट बटन दबाकर स्वतंत्रता सेनानी, प्रख्यात समाजसेवी, शिक्षाविद एवं पत्रकार गोपबन्धु दास की प्रतिमा का अनावरण किया। दिल्ली में गोपबन्धु दास की यह पहली प्रतिमा है, जिसका अनावरण राष्ट्रपति ने किया। बता दें कि कार्यक्रम में गोपबन्धु दास के राष्ट्रनिर्माण, शिक्षा के प्रसार तथा…

President unveils statue of Utkalmani Gopabandhu Das : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को लोकसेवक मंडल के कार्यक्रम में भाग लेते हुए महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और लोकसेवक मंडल के संस्थापक लाला लाजपत राय को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपति द्वारा लाला लाजपत राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद उन्होंने रिमोट बटन दबाकर स्वतंत्रता सेनानी, प्रख्यात समाजसेवी, शिक्षाविद एवं पत्रकार गोपबन्धु दास की प्रतिमा का अनावरण किया। दिल्ली में गोपबन्धु दास की यह पहली प्रतिमा है, जिसका अनावरण राष्ट्रपति ने किया।

बता दें कि कार्यक्रम में गोपबन्धु दास के राष्ट्रनिर्माण, शिक्षा के प्रसार तथा गरीबों, वंचितों, अनाथों और पीड़ित मानवता की सेवा में उनके योगदान को याद किया गया। इस अवसर पर लोकसेवक मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चोपड़ा और राष्ट्रीय सचिव रमानाथ झा ने राष्ट्रपति का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम में जनजातीय कार्य मंत्री जुअल ओराम, पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंंत्री धर्मेंद्र प्रधान, भाजपा उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा, डाॅ. संत्रुप्त मिश्रा सहित अन्य सांसद उपस्थित रहे। कार्यक्रम में दीपक मालवीय और राजेंद्र कुमार जेना ने अतिथियों का स्वागत किया इसके साथ ही सभी ने गोपबन्धु दास की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

राष्ट्रपति ने लोकसेवक सदस्यों से किया आत्मीय संवाद

वहीं, कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति ने लोकसेवक मंडल के आजीवन सदस्यों एवं पदाधिकारियों से आत्मीय संवाद किया और उनके साथ स्मृति-चित्र भी खिंचवाए। समारोह में गोपबन्धु दास के परिजनों सहित विभिन्न राज्यों से आए समाजसेवी, शिक्षाविद, जनप्रतिनिधि और सैकड़ों नागरिकों ने उनके सेवा, त्याग और राष्ट्रभक्ति के आदर्शों का अनुसरण करने का संकल्प लिया। लोकसेवक मंडल के मीडिया प्रभारी रविशंकर मिश्र ने कहा कि उनके अतुलनीय सामाजिक कार्यों के कारण उन्हें “उत्कलमणि” अर्थात “उड़ीसा का रत्न” की उपाधि से सम्मानित किया गया था।

 

Sumant Chaudhary