Narela: कैफे के बाहर चली गोली, नाबालिग समेत दो पकड़े

Summary :

Narela Crime News : आउटर-नॉर्थ जिले की नरेला इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने कैफे के बाहर हुई फायरिंग की वारदात का महज 48 घंटे में खुलासा करते हुए एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वारदात पुरानी रंजिश का नतीजा थी। पुलिस के अनुसार, एक अगस्त को जेजे कॉलोनी, बवाना स्थित एक कैफे के सामने हुई फायरिंग में बॉबी पासवान नामक युवक गोली लगने से घायल हो गया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची…

Narela Crime News : आउटर-नॉर्थ जिले की नरेला इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने कैफे के बाहर हुई फायरिंग की वारदात का महज 48 घंटे में खुलासा करते हुए एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वारदात पुरानी रंजिश का नतीजा थी।

पुलिस के अनुसार, एक अगस्त को जेजे कॉलोनी, बवाना स्थित एक कैफे के सामने हुई फायरिंग में बॉबी पासवान नामक युवक गोली लगने से घायल हो गया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
संयुक्त पुलिस आयुक्त उत्तरी रेंज विजय सिंह और डीसीपी शोभित डी. सक्सेना, अतिरिक्त डीसीपी अमित कौशिक के निर्देशन में एसीपी राकेश कुमार की निगरानी तथा एसएचओ इंस्पेक्टर मनोज कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

बता दें कि टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, स्थानीय लोगों से पूछताछ की, तकनीकी साक्ष्य जुटाए और मुखबिरों को सक्रिय किया। तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 18 वर्षीय साजिद और एक नाबालिग को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। जांच में सामने आया कि घायल और आरोपियों के बीच पहले से विवाद चला आ रहा था। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने कैफे के बाहर बॉबी पासवान को निशाना बनाकर फायरिंग की।

Sumant Chaudhary