देश में धर्मांतरण के मामले तेजी के साथ बढ़ रहे है। अब एक नया मामला नोएडा से सामने आया है। जहां करीब दो महीने पहले अगवा हुई लड़की को पुलिस की टीम ने महाराष्ट्र से सकुशल बरामद कर लिया। बता दें आरोपी सोहेल नदाफ को भी दबोच लिया है।
किशोरी को अगवा करने की आशंका जाहिर की गई थी
मामले में परिजनों का आरोप है कि आरोपी दो माह से नाबालिग बेटी पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा था। आरोपी ने किशोरी का फर्जी आधार कार्ड बनवाकर कोर्ट में शादी भी की। इस मामले में बिहार में मधुबनी जिले के रहने वाले एक व्यक्ति ने थानाक्षेत्र में 28 अप्रैल को केस दर्ज कराया था। इसमें सोहेल नदाफ पर किशोरी को अगवा करने की आशंका जाहिर की गई थी।
सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही
दरअसल, शिकायतकर्ता के मुताबिक 22 अप्रैल को उनकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी जब दुकान पर जा रही थी तभी सोहेल ने उसे पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर अगवा कर लिया था। आरोपी किशोरी को पहले पंजाब फिर बिहार ले गया। यहां आरोपी और उसका परिवार किशोरी पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने सहित सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



