देश कि राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस विकराल रुप धारण करता जा रहा है। पिछले तीन दिन से लगातार एक हजार से ऊपर मामले आ रहे है। इसी बीच दिल्ली में शनिवार को पिछले 24 घंटों में कोरोना के सर्वाधिक 1163 मामले सामने आने से संक्रमितों का आंकड़ा 18 हजार को पार कर गया तथा इस दौरान 18 मरीजों की मौत से मृतकों की संख्या बढ़कर 416 पर पहुंच गई।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार शाम जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में वायरस के 1163 मामले आए और कुल संख्या 18549 पर पहुंच गई। उन्होंने कहा कि दिल्ली में वायरस से 8075 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल 10058 मामले सक्रिय हैं। शुक्रवार को संक्रमण के 1106 मामले आए थे।
लगातार बढ़ रहे केस के बावजूद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का कहना है कि चिंता करने की कोई जरूरत है। दिल्ली में लोग तेजी से ठीक हो रहे हैं। शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज कोई ये नहीं कह सकता कि एक महीना या दो महीने और लॉकडाउन कर लो तो कोरोना ठीक हो जाएगा।
कोरोना रहेगा, अगर कोरोना रहेगा तो कोरोना का इलाज करने का इंतजाम करना पड़ेगा। हमारी पूरी सरकार इस समय कोरोना के मरीजों का इलाज करने पर ध्यान दे रही है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है, हम इसे स्वीकार करते हैं, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि ‘आप’ की सरकार कोरोना वायरस से चार कदम आगे है। हम इस महामारी से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।


Download Android App
Download iOS App



