कोरोना संक्रमित मरीज ने बुधवार को शाहदरा स्थित राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल (आरजीएसएसएच) की पांचवीं मंजिल से कथित तौर पर कूदकर जान दे दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। चिकित्सकों के अनुसार महिला मरीज अवसाद से पीड़ित थी। इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने महिला पद्मजा (52) को मृत पाया। वह दिलशाद कालोनी की निवासी थी।
अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला कि महिला को मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला ने अस्पताल के कमरे की खिड़की से छलांग लगाई। अस्पताल के एक वरिष्ठ चिकित्सक ने बताया कि महिला के अलावा उनका बेटा और पति भी यहां भर्ती हैं। महिला और उनके पुत्र को पांचवीं मंजिल पर रखा गया था, जबकि पति छठी मंजिल पर भर्ती है।


Download Android App
Download iOS App



