दिल्ली में कोरोना वायरस का कहर , 942 नये मामले आये सामने

Summary :

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 942 नये मामले सामने आये । राजधानी में संक्रमण दर 7.25 फीसदी रही । स्वास्थ्य विभाग की ओर से साझा किये गये आंकड़ों में इसकी जानकारी दी गयी है ।

इसमें कहा गया है कि राजधानी में संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुयी है ।
स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया है कि नये मामलों के सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 19,93,823 हो गयी है जबकि मरने वालों की संख्या 26,420 पर स्थिर है ।
इसमें कहा गया है कि 13001 नमूनों की जांच के बाद रविवार को ये नये मामले सामने आये ।

Shera Rajput