राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रकोप में कमी, बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,714 नए केस

Summary :

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, बीते 24 घंटे में जहां कोरोना के 3,714 नए मरीज मिले हैं, वहीं,36 मरीजों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी।

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रकोप में कमी देखी जा रही है। आपको बता दे बीते 24 घंटे में 3,714 नए मामलो के साथ कुल संख्या 2.56 लाख के पार ! वहीं बीते 24 घंटे में संक्रमण से 36 और लोगों की मौत होने से मृतकों संख्या भी बढ़कर 5,087 हो गई। इसके साथ ही एक्टिव केस घटकर करीब 30,836 हो गए हैं।
दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, बीते 24 घंटे में जहां कोरोना के 3,714 नए मरीज मिले हैं, वहीं, 36 मरीजों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी ! दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि संक्रमितों की कुल संख्या 2,56,789 हो गई है। वही बीते 24 घंटे दिल्ली में 4465 मरीज पूरी तरह ठीक होकर अपने घर चले गए। 
राजधानी दिल्ली  में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के एक्टिव मामले भी घटकर 30,836 हो गए हैं। वहीं, अब तक कुल 2,20,866  मरीज इस महामारी को मात देकर पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही अब तक मरने वालों की संख्या 5087 हो गई है।
बुधवार को दिल्ली में कुल 59,580 टेस्ट किए गए हैं। इनमें से 10,359 आरटीपीआर/ सीबीएनएएटी/ट्रूनैट टेस्ट और 49,221 रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए। दिल्ली में अब तक कुल 2,69,7333 जांचें हुई हैं और प्रति 10 लाख लोगों पर 1,41,964 टेस्ट किए गए हैं। इसके साथ ही राजधानी में कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़कर 1987 हो गई है

Desk Team