नई दिल्ली : लोकसभा सदस्य और दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि सीमित संसाधनों वाला दक्षिणी दिल्ली नगर निगम देश के संपन्न अन्य स्थानीय निकायों के मुकाबले बेहतर परिणाम दे रहा है। सिविक सेंटर में आयोजित समारोह में 32 ई-वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना करते हुए तिवारी ने दक्षिणी निगम की लगातार नई पहल की सराहना की।
उन्होंने कहा कि निगम ने ईईएसएल (एनर्जी एफिशियंट सर्विसिज लिमिटेड) के ई-वाहन प्राप्त कर एक फायदे का सौदा किया है क्योंकि यह वाहन 6 वर्ष तक इस्तेमाल करने के बाद बिना किसी लागत के निगम की संपत्ति बन जायेंगे। वर्तमान में इन वाहनों को 40,000 रु प्रति माह के किराये पर लिया गया है। इस राशि में रख रखाव, खराबी को दुरुस्त करना और चालक का वेतन शामिल है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



