पानीपत : भारत यात्रा पर निकले राष्ट्रीय मेडिकल एसोसिएशन के प्रधान डॉक्टर रवि वानखेड़कर के पानीपत में पहुंचने पर कहा की मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया को बदलकर नेशनल कमीशन का देश के सभी डॉक्टर विरोध करते हैं। नेशनल मेडिकल कमीशन के विरोध में देश के डॉक्टरों की दिल्ली में 25 को महापंचायत होगी। हरियाणा व उत्तर प्रदेश से आये डॉक्टरों को संबोधित करते हुए कहा कि डॉक्टर एन एम सी को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी और केंद्र सरकार इस कमीशन को वापस ले। सांसद अश्विनी चोपड़ा की पत्नी किरण शर्मा चोपड़ा ने कहा कि सांसद देश के सभी डॉक्टर के साथ है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से मांग करेंगे कि इस बिल में सुधार किया जाये। इस अवसर पर उन्होंने कहा की डॉक्टरों को भगवान का दर्जा दिया जाता हैं क्योकि जब इंसान डॉक्टर के पास इलाज करवाने आता हैं तो डॉक्टर के हाथ में होता हैं उस इंसान का जीवन और बड़े विश्वास के साथ डॉक्टर उनका इलाज करते हैं और उन्हें नया जीवन प्रदान करते हैं। किरण शर्मा चोपड़ा ने कहा की आप सभी एम एम् बी बी एस डिग्री होल्डर डॉक्टर हैं। आपके पास लोगो का इलाज करने के लिए सरकार ने लाइसेंस उपलब्ध करवाया हुआ हैं जबकि हम पिछले कई वर्षो से मुन्ना भाई एम एम बी बी एस की तरह काम कर लोगो के जीवन व् उन्हें आश्रय देकर उनके जीवन को बदल रहे हैं। उन्होंने कहा की हमारी संस्था पिछले कई वर्षो से वृद्धो के लिए काम कर रही हैं। संस्था महिलाओ को स्वालम्बी व रोजगार के साथ उनके स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहती हैं।महिलाओ व बुजर्गो को समय समय पर मनोरजन के जरिए उनके स्वास्थ्य को ठीक करते हैं।
हरियाणा आई एम के प्रधान डॉक्टर मनीष प्रभाकर ने कहा कि एनएमसीआई में डॉक्टरों की टीम होती थी। जबकि नए नियमो के तहत अब केवल 5 डॉक्टर होंगे और 20 नॉन मेडिकल होंगे। यह 20 नॉन मेडिकल कैसे मेडिकल के बारे फैसला ले सकते हैं। यह सरासर अन्याय हैं। नए नियम के तहत प्राइवेट कॉलेज मेरिट पर सिर्फ 40 फीसदी बच्चों का एडमिशन मिलेगा। जबकि इसके उल्ट एमसीआई में 85 फीसदी बच्चो को एडमिशन मिलता था। इससे भ्रष्टाचार बढ़ेगा जो भी उचित नहीं हैं। सरकार की और से बोलते हुए भाजपा के महामंत्री संजय भाटिया ने कहा की सरकार के साथ मीटिंग कर समस्या हल करेंगे। केंद्र सरकार तक आपकी समस्या पहुंचेगी । इस मौके पर डॉक्टर आनंद मदान, डॉक्टर अर्चना गुप्ता ,डॉक्टर प्रवीण मल्होत्रा ,डॉक्टर सुमित शर्मा डॉक्टर अजय सेतिया ,डॉक्टर वीके गुप्ता ,डॉक्टर नरेश , डॉक्टर डीके अरोड़ा ,डॉक्टर अनिल गुप्ता ,डॉक्टर सोनी व डॉ आर्यन टंडन सहित अन्य डॉक्टर मौजूद थे।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



