शेयर मार्केट में इंवेस्ट के नाम पर महिला से 21 लाख की ठगी, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Summary :

Cyber fraud : देशभर में लोगों से करीब 1.56 करोड़ की ठगी ( cyber fraud) के आरोप में पुलिस ने साइबर ठगों को म्यूल बैंक (mule account) खाते उपलब्ध कराने वाले दो शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी शेयर मार्केट (share market trading) में इन्वेस्ट करने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के लोगों को म्यूल खाते बेचते थे या फिर ठगी की रकम में अपनी भी हिस्सेदारी के आधार म्यूल खाते उपलब्ध कराते थे। डीसीपी (शाहदरा) आरपी मीणा ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट साइबर थाना पुलिस ने यूपी के अमरोहा और मुरादाबाद में छापेमारी कर दो आरोपियों को…

Cyber fraud : देशभर में लोगों से करीब 1.56 करोड़ की ठगी ( cyber fraud) के आरोप में पुलिस ने साइबर ठगों को म्यूल बैंक (mule account) खाते उपलब्ध कराने वाले दो शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी शेयर मार्केट (share market trading) में इन्वेस्ट करने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के लोगों को म्यूल खाते बेचते थे या फिर ठगी की रकम में अपनी भी हिस्सेदारी के आधार म्यूल खाते उपलब्ध कराते थे।

डीसीपी (शाहदरा) आरपी मीणा ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट साइबर थाना पुलिस ने यूपी के अमरोहा और मुरादाबाद में छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मुरादाबाद, यूपी निवासी मोहम्मद सादिक (32) और जावेद अंसारी (34) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल दो मोबाइल फोन, व्हाट्सएप चैट, बैंक खाते और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस इनके साथियों की तलाश में जुटी है।

आरोपियों ने मुनाफा दिलवाने का किया था दावा

डीसीपी आरपी मीणा ने बताया कि गत 9 अप्रैल को शाहदरा निवासी एक महिला ने अपने साथ 21 लाख रुपये की ठगी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि उनके टेलीग्राम अकाउंट पर एक मैसेज आया था। उसमें आरोपियों ने खुद को शेयर ट्रेडिंग का एक्सपर्ट बताकर निवेश करने पर मोटा मुनाफा दिलवाने का दावा किया। पीड़िता आरोपियों के झांसे में आ गई। इसके बाद उसे एक टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ दिया गया। आरोपियों ने धीरे-धीरे पीड़िता से 21 लाख रुपये का निवेश करवाया।

पुलिस दोनों आरोपियों से कर रही पूछताछ

निवेश करने पर उसके खाते में मुनाफा ही मुनाफा दिखता था। पीड़िता ने जब मुनाफे की रकम निकालने का प्रयास किया तो नाकाम रही। तब आरोपियों ने उन्हें और निवेश करने के लिए कहा। पीड़िता ने और निवेश करने से इंकार किया तो उसे टेलीग्राम पर ब्लॉक कर दिया। ठगी का अहसास होने पर पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी। टेक्निकल सर्विलांस और सीडीआर की मदद से पुलिस ने अमरोहा और मुरादाबाद में छापेमारी कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया।

दोनों साइबर ठगों को म्यूल अकाउंट उपलब्ध करवाते थे। बदले में इन्हें मोटा कमीशन मिलता था। पुलिस ने इनके बैंक खातों की पड़ताल की तो पता चला कि पिछले कुछ ही दिनों के भीतर आरोपियों के बैंक खाते से डेढ़ करोड़ रुपये की लेनदेन हुआ है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

Avinay