Dating App पर Love You बोलकर बुलाती थी, फिर साथियों संग मिलकर करती थी अपहरण और लूट, महिला समेत 5 बदमाश गिरफ्तार

Summary :

Dating App Honeytrap Gang Delhi: साउथ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट की स्पेशल स्टाफ ने कालकाजी इलाके में डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को फंसाकर अपहरण और लूटपाट करने वाले एक गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान ऋषभ राघव, नबोजीत डे, संजय उर्फ जॉय, हरलीन कौर उर्फ जेनी उर्फ शेरी और साहिल चौहान के रूप में हुई है। पीड़ित को आरोपियों में से एक ने डेटिंग ऐप के ज़रिए फंसाया थ। इनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल दो कारें और पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जबकि करीब…

Dating App Honeytrap Gang Delhi: साउथ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट की स्पेशल स्टाफ ने कालकाजी इलाके में डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को फंसाकर अपहरण और लूटपाट करने वाले एक गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान ऋषभ राघव, नबोजीत डे, संजय उर्फ जॉय, हरलीन कौर उर्फ जेनी उर्फ शेरी और साहिल चौहान के रूप में हुई है। पीड़ित को आरोपियों में से एक ने डेटिंग ऐप के ज़रिए फंसाया थ। इनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल दो कारें और पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जबकि करीब 7 लाख रुपये के ऑनलाइन ट्रांजैक्शन का भी पता लगाया गया है। डीसीपी डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि आरोपियों को एसीपी रतन लाल की देखरेख में इंस्पेक्टर आरएस डागर के नेतृत्व में इंस्पेक्टर शुभम चौधरी, सब इस्पेक्टर मुनेश, राजवीर, राजेंद्र, एएसआई अनिल, हेड कांस्टेबल राजेश, विपिन, महेंद्र, दिनेश, कांस्टेबल छोटूराम, मोहित, लखन, मुकेश और प्रदीप की टीम ने पकड़ा है।

“शेरी” नाम की महिला ने नेहरू प्लेस मिलने के लिए बुलाया

पुलिस के अनुसार, 25 मार्च को अनुरूप नरूला नामक युवक ने शिकायत दी थी कि उसे डेटिंग ऐप के जरिए “शेरी” नाम की महिला ने नेहरू प्लेस मिलने के लिए बुलाया। जब वह तय जगह पर पहुंचा, तो महिला के तीन साथियों ने उस पर हमला कर जबरन एक कार में बिठा लिया। आरोपियों ने उसका गला घोंटकर बेहोश कर दिया और डराकर-धमकाकर उससे यूपीआई, एटीएम और क्रेडिट कार्ड के जरिए करीब 7 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद उसे नेहरू प्लेस पर ही छोड़कर फरार हो गए। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड, ओएसआईएनटी और फास्टैग डेटा के विश्लेषण के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद अलग-अलग जगहों पर छापेमारी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

डेटिंग ऐप के जरिए लोगों से संपर्क

पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी हरलीन कौर उर्फ “शेरी” डेटिंग ऐप के जरिए लोगों से संपर्क करती थी और उन्हें मिलने के लिए सुनसान या तय स्थानों पर बुलाती थी। इसके बाद उसके साथी वहां पहुंचकर पीड़ित का अपहरण कर लेते थे और मारपीट व धमकी देकर पैसे ट्रांसफर कराते थे। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सभी आरोपी पहले आपराधिक रिकॉर्ड में शामिल नहीं थे, लेकिन जल्दी पैसा कमाने के लालच में इस संगठित अपराध में शामिल हो गए। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क और अन्य संभावित वारदातों की जांच कर रही है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।