नई दिल्ली : उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के सांसद हंसराज हंस और विधानसभा में नेता विपक्ष विजेन्द्र गुप्ता के नेतृत्व में गुरुवार को नरेला दिल्ली जल बोर्ड दफ्तर के बाहर सैकड़ों नागरिकों व कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में बढ़ रही पानी की समस्या को लेकर केजरीवाल सरकार के खिलाफ मटका फोड़ प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री केजरीवाल का पुतला फूंका।
प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष नीलदमन खत्री, नरेला जोन के चेयरमैन सुनीत चौहान सहित काफी संख्या में क्षेत्र की जनता और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सांसद हंसराज ने कहा कि दिल्ली को लंदन पेरिस बनाने वाली आम आदमी पार्टी ने पूरी दिल्ली के लिए कई बड़ी समस्याओं को जन्म दिया है।
प्रदूषण के कारण न तो स्वच्छ वायु है और न ही क्षेत्र के लोगों को पानी मिल रहा है। पहले पानी के लिए लोगों को टैंकर का घंटोंं इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब टैंकर भी क्षेत्र में नहीं आ रहे हैं। वहीं नेता प्रतिपक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र में पानी की समस्या इतना विकराल रूप नहीं लेती यदि दिल्ली के मुख्यमंत्री पहले ही समर एक्शन प्लान बना लेते।


Download Android App
Download iOS App



