नांगलोई रेलवे स्टेशन के पास सोमवार सुबह पटरियों पर बैठे तीन लोगों को रेलगाड़ी ने कुचल दिया। स्थानीय पुलिस ने बताया कि हादसे के शिकार तीनों लोगों ने संभवत: शराब पी रखी थी। वे सुबह करीब 7 15 बजे पटरियों पर बैठे हुए थे जब बीकानेर-दिल्ली एक्सप्रेस वहां से निकली और वे लोग उसकी चपेट में आ गए।
पुलिस ने बताया कि ट्रेन चालक ने सायरन बजाया था लेकिन वे लोग पटरियों से हटे नहीं। हादसे में मारे गए दो लोगों की पहचान मुकेश वर्मा और सुशील के तौर पर की गई है जो प्रेम नगर और मंगोलपुरी के रहने वाले थे।
तीसरे व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। सरकारी रेलवे पुलिस और दिल्ली पुलिस के साथ रेलवे सुरक्षा बल इस मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है की इससे पहले अमृतसर में रेलवे लाइन के पास खड़े होकर रावण दहन का कार्यक्रम देख रहे 60 लोगों के ट्रेन से कुचल दिया था।


Download Android App
Download iOS App



