दिल्ली के नांगलोई में ट्रेन से कुचलकर सोमवार सुबह तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा नांगलोई रेलवे स्टेशन के पाक हुआ। दरअसल सोमवार सुबह 7.30 बजे तीन लोग रेलवे ट्रैक को पार कर रहे थे कि इसी दौरान वहां से ट्रेन आ गुजरी और इन्हें भागने का भी मौका नहीं मिला। मौके पर ही तीनों की मौत हो गई।फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
आपको बता दें कि इससे पहले अमृतसर में 19 अक्टूबर को दशहरा के दौरान रावण दहन देख रहे लोगों के एक ट्रेन की चपेट में आने से करीब 60 लोगों की मौत हो गई थी। रेलवे ट्रैक के किनारे वाले मैदान में आयोजित रावण दहन को देखने के लिए लोगों की भीड़ रेलवे ट्रैक पर खड़ी हो गई थी। अगले ही पल जो हुआ वह उसके लिए अकल्पनीय था। जबकि 57 अन्य घायल हो गए। ट्रेन जालंधर से अमृतसर आ रही थी।
अमृतसर ट्रेन हादसे को लेकर प्रशासन की लापरवाही को लेकर सवाल उठे थे और जमकर राजनीति भी हुई थी। बीजेपी ने आरोप लगाए थे कि बिना अनुमति के इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था। नवजोत कौर से जब इस बारें में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कि एक अतिथि के तौर पर यह जांचना मेरी जिम्मेदारी नहीं है कि अनुमति दी गई है या नहीं।


Download Android App
Download iOS App



