दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल तीन पर नई यात्री ट्रैकिंग प्रणाली लगायी गयी है। इससे लोगों की आवाजाही का प्रबंधन करने में मदद मिलेगी तथा प्रतीक्षा का समय कम होगा और एक-दूसरे से दूरी सुनिश्चित होगी।
दिल्ली हवाई अड्डे का संचालन करने वाली डायल ने कहा कि “जोविस यात्री ट्रैकिंग प्रणाली” कतार प्रबंधन प्रणाली है। उसने एक विज्ञप्ति में बताया कि अलग अलग स्थानों पर स्क्रीन लगाकर प्रणाली के जरिए चेक-इन, सुरक्षा जांच आदि पर लगने वाले समय की सीधी प्रतीक्षा जानकारी उपलब्ध होगी।
कोविड पूर्व स्तर की तुलना में उड़ानों का परिचालन कम है। इसलिए हवाई अड्डे पर टर्मिनल दो और टर्मिनल तीन से विमान आ- जा रहे हैं। पीटीएस में छत पर एक सेंसर लगाया जाएगा जिसके जरिए यात्रियों की गणना होगी और उनको ट्रैक किया जाएगा। दिल्ली इंटरनेशल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने बताया कि इस तरह अधिकारियों को भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र का पता चल जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



