दिल्ली में आठ फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए दाखिल किए गए नामांकनों में से गुरुवार तक 411 नामांकनों को खारिज कर दिया गया, जबकि तीन लोगों ने अपना नाम वापस ले लिया है। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) की गई थी।
CM नीतीश कुमार ने पवन वर्मा को लताड़ा, कहा- जिसको जहां जाना है, जाएं
निर्वाचन आयोग के अनुसार, 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 1,029 उम्मीदवारों ने 1,528 नामांकन दाखिल किए थे। नामांकन के आखिरी दिन मंगलवार को 806 नामांकन दाखिल हुए। इनमें आप के प्रमुख केजरीवाल का नामांकन भी शामिल था।
इन नामांकनों में कवर उम्मीदवार (वैकल्पिक उम्मीदवार) भी शामिल रहे, कि अगर किसी कारणवश राजनीतिक पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार का नामांकन खारिज हो जाता है तो कवर उम्मीदवार चुनाव लड़ सकता है। शुक्रवार यानी 24 फरवरी नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन है।


Download Android App
Download iOS App



