नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के विधायकों ने जमकर हंगामा किया। विधायकों ने मांग रखी कि दिल्ली में पानी की समस्या पर चर्चा करवाई जाए और मुख्यमंत्री सदन में मौजूद रहें। लेकिन मध्यकाल के बाद जब सत्र शुरू हुआ तो मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति को लेकर विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। बढ़ते हंगामा को देख अध्यक्ष ने आधे घंटे के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित की। बाद में जब फिर सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो विपक्ष हंमागा करने लगे। इसे देख अध्यक्ष ने विपक्ष के सभी विधायकों को मार्शल आउट करवा दिया। सदन से बाहर आने के बाद नेता विपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड के अध्यक्ष व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पानी की कमी और सीवर मिले हुए गंदे पानी की सप्लाई पर चर्चा करने से भाग रहे हैं।
मंगलवार को पानी पर चर्चा सूचीबद्ध था लेकिन मुख्यमंत्री सदन में जवाब देने नहीं आए। उन्होंने कहा कि सरकार जवाब देने से भाग रही है। उन्होंने कहा कि पानी की समस्या को रखते हुए भाजपा विधायक ओम प्रकाश शर्मा, मनजिंदर सिंह सिरसा तथा जगदीश प्रधान ने सदन में गंदे पानी की बोतलें दिखाई और मुख्यमंत्री को सदन में उपस्थित होकर जवाब देने की मांग करी। इस पर विपक्ष ने पानी के मुद्दे पर मुख्यमंत्री का इस्तीफा मांगा तो सदन को आधे घंटे के लिए स्थगित कर दिया गया और बाद में उन्हें सदन से बाहर कर दिया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार दिल्ली में पानी की समस्या से निपटने को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि पानी की समस्या को हल करने में विफल दिल्ली सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।


Download Android App
Download iOS App



