नयी दिल्ली : दिल्ली भाजपा ने आप पर हमला तेज करते हुए आज कहा कि वह भ्रष्टाचार के मामलों में पार्टी की कथित संलिप्तता के लिए चुनाव आयोग के समक्ष शिकायत दर्ज कराएगी और उसकी मान्यता रद्द करने की मांग करेगी । भगवा पार्टी की दिल्ली इकाई के प्रमुख मनोज तिवारी ने यहां संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि आप के हलफनामे, पार्टी वेबसाइट और चुनाव आयोग के समक्ष घोषणा में दिखाए गए चंदे में बड़ी विसंगति है। एक टीवी रिपोर्ट के के आधार पर उन्होंने आरोप लगाया, ”एक निजी न्यूज चैनल ने पार्टी को मिले चंदे को लेकर खुलासा किया है। और उसके हलफनामे में तथा अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी ने चुनाव आयोग को जो कहा है उस आंकड़ेे में बड़ी विसंगति है ।”
(भाषा)


Download Android App
Download iOS App



