देश की राजधानी दिल्ली में सीएनजी की कीमतों में भारी वृद्धि के विरोध में कई कैब और ऑटो चालकों ने शुक्रवार को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया और किराए में संशोधन किए जाने की मांग की। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने पर हड़ताल पर जाने की धमकी भी दी। ‘सर्वोदय ड्राइवर्स वेलफेयर एसोसिएशन’ के अध्यक्ष रवि राठौड़ ने कहा कि सरकार को या तो संपीड़ित प्राकृतिक गैस (सीएनजी) की कीमतों में कटौती करनी चाहिए या किराए में संशोधन करना चाहिए।
सीएनजी की कीमतें 70 रुपये किलो के करीब
राठौड़ ने से कहा, ‘‘ सीएनजी की कीमतें 70 रुपये प्रति किलोग्राम के करीब हैं, लेकिन हम अब भी अपनी कैब और ऑटो पुराने किराए पर चला रहे हैं। इसलिए अब सीएनजी की आसमान छूती कीमतों के साथ काम करना हमारे लिए मुश्किल हो गया है। किराए में संशोधन की जरूरत है, जो पिछले सात-आठ वर्षों से लंबित है। यदि किराए में संशोधन नहीं किया जा सकता है तो सीएनजी की दरें कम की जानी चाहिए।’’
वैश्विक स्तर पर अलग-थलग पड़े पुतिन, बाइडन बोले- UNHRC से रूस का निलंबन ‘अहम और सार्थक’ कदम
राठौड़ ने दिल्ली-एनसीआर में अपने संगठन के करीब लगभग चार लाख चालक सदस्य होने का दावा करते हुए कहा कि विरोध समाप्त होने के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल पर निर्णय की घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘ आज का विरोध सांकेतिक है। हम विरोध के बाद बैठक करेंगे और तय करेंगे कि अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाना है या नहीं। आज ऑटो और कैब चल रहे हैं।’’ ‘ओला’ और ‘उबर’ सेवा के कैब और ऑटो भी उपलब्ध हैं।
वहीं, अन्य ऑटो और टैक्सी यूनियन ने सीएनजी पर प्रति किलोग्राम 35 रुपये की सब्सिडी देने की उनकी मांग पूरी नहीं होने पर 18 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की धमकी दी है। गौरतलब है कि दिल्ली के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीटी) में सीएनजी की कीमत अब 69.11 रुपये प्रति किलोग्राम है, पिछले महीने कीमत में 13.1 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि हुई है।


Download Android App
Download iOS App



