दिल्लीवालों को मिलेगा हेल्थ कार्ड

Summary :

NULL

नई दिल्ली : दिल्ली के नागरिकों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के अपने प्रमुख वायदे के साथ दिल्ली की सत्ता में आयी आम आदमी पार्टी (आप) सरकार अब जल्द अपने इस वायदे को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। सरकार के डायरेक्टरेट जनरल हेल्थ सर्विसेज (डीजीएचएस) ने दिल्ली वासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के उददेश्य से आम आदमी हेल्थ कार्ड योजना के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (ईओआई) जारी कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया इस योजना के तहत दिल्ली के सभी नागरिकों को हेल्थ कार्ड जारी किया जाएगा।

जिसके माध्यम से कार्ड धारक को दिल्ली सरकार के अधिकार क्षेत्र में वाले सभी स्वास्थ्य संस्थानों तथा सरकार द्वारा संचालित सोसाइटियों के स्वास्थ्य संस्थानों में इलाज संबंधी सभी सेवाएं दी जाएंगी। इसके अलावा दिल्ली सरकार के स्वायत्त संस्थानों और सीड पीयूएचसी में भी इस कार्ड के माध्यम से इलाज और चिकित्सा सेवाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि यह कार्ड दिल्ली के केवल उन्हीं नागरिकों को मिलेगा जिनके पास यहां का मतदाता पहचान पत्र होगा।

इसके अलावा एक साल से उपर आयु के मामले में हेल्थ कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य होगा। सरकार द्वारा चयनित कंपनी कार्ड के रजिस्ट्रेशन के लिए डोर-टू-डोर जाकर लोगों का बायोमैट्रिक डाटा एकत्र करेगी और उसी समय ऑनलाइन माध्यम से लोगों का आधार डाटा वेरिफाई करेंगी। इसके बाद कंपनी हेल्थ कार्ड के डिजाइन ओर डेवलेपमेंट का काम करेगी।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।

Desk Team