दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने 104 नयी बसों को हरी झंडी दिखाई

Summary :

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को 104 नयी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गौरतलब है कि चार दिन बाद ही दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बसों में महिलाओं के लिए यात्रा मुफ्त करने की तैयारी है।

द्वारका सेक्टर 22 स्थित बस डिपो से बसों को रवाना करते हुए केजरीवाल ने कहा कि यह लोगों को सुविधा प्रदान करने की तरफ बड़ा कदम है और इससे दिल्ली की जन परिवहन सेवा मजबूत होगी। 
अगस्त में मुख्यमंत्री ने महिलाओं के लिए भाई दूज के अवसर पर 29 अक्टूबर से डीटीसी बसों में यात्रा मुफ्त करने की घोषणा की थी। 
उन्होंने कहा था कि आम आदमी पार्टी की सरकार महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अगले सप्ताह तक बसों में मार्शल की नियुक्ति करेगी। 
इन बसों में सीसीटीवी कैमरों, महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘पैनिक बटन’ और दिव्यांग यात्रियों के लिये हाइड्रोलिक लिफ्ट जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं हैं। 

Shera Rajput