दिल्ली एक बार फिर भूकंप से कांपी इसी के साथ जोर के झटके भी महसूस किए गए। जिसके बाद एक भय का भी मंजर बन गया था सभी लोग तुरंत घरो और अपने कार्यस्थल से बाहर गए जिससे वो भूकंप से सुरक्षित रह सके। हालंकि इस भूकंप के बाद किसी के हताहत होने की अभी तक कोई खबर नहीं है।
भूकंप के बाद सीएम केजरीवाल की आई प्रतिक्रिया
इस भूकंप के बाद दिल्ली के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा है कि दिल्ली में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। आशा करता हूं कि आप सभी सुरक्षित होंगे।
दिल्ली में भी भूकंप के तेज़ झटके महसूस किए गए हैं। आशा करता हूँ कि आप सभी सुरक्षित होंगे। https://t.co/EyyNLbDSs7
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) October 3, 2023
दिल्ली और इसके आस-पास के क्षेत्रो में बहुत से सेकंड तक जोर के झटके
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 6.2 और इसका केंद्र नेपाल में पांच किलोमीटर की गहराई में था। एनसीएस ने कहा, “भूकंप की तीव्रता: 6.2, 03-10-2023, 14:51:04, अक्षांश: 29.39 और देशांतर : 81.23, गहराई: 5 किमी, स्थान: नेपाल.” दिल्ली और इसके आस-पास के क्षेत्रो में बहुत से सेकंड तक जोर के झटके महसूस किए गए।
नेपाल में भूकंप के दो झटके
नेपाल में 25 मिनट के समय पर 4.6 और 6.2 तीव्रता के दो झटके आए। एक अधिकारी मुताबिक 4.6 तीव्रता का पहला भूकंप का झटका दोपहर 2:25 बजे नेपाल में जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में आया। दोपहर 2:51 बजे हिमालयी राष्ट्र में एक बार फिर तेज भूकंप का झटका आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.2 मापी गई।
दिल्ली पुलिस ने कहा घबराना नहीं
दिल्ली पुलिस ने लोगों से न घबराने की अपील की है। दिल्ली पुलिस ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “हमें उम्मीद है कि आप सब सुरक्षित हैं। कृपया अपनी इमारतों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान पर आ जाएं, लेकिन घबराएं नहीं। लिफ्ट का इस्तेमाल न करें. किसी भी आपातकालीन मदद के लिए 112 पर फोन करें।


Download Android App
Download iOS App



