सावधानी जीवन में बेहद जरूरी है। आज हम आपके के लिए एक ऐसी ही खबर लेकर आए हैं जो आपको बेहद हैरान कर देगी। बता दें कि कुछ ऐसी चीजें जो घरों में आसानी से मिल जाती है। और उन्हें कूड़े में कभी नहीं फेंकना चाहिए क्योंकि कई देशों में ऐसा करने पर जेल हो सकती है। आइए जानते हैं उन सभी चीजों के बारे में जो हमें जेल भेज सकते हैं।
बहुत से लोगों को लगता है कि कचरे के निकालने में दिमाग लगाने की जरूरत नहीं होती है। जो भी बेकार हो, उसे तुरंत कूड़े वाली पन्नी में डालो और घर के बाहर फेंक दो। इसके बाद सफाईकर्मी उसे उठाकर ले ही जाएंगे! लेकिन ये बात गलत है। क्योंकि हमारे घरों में कई ऐसे कचरे होते हैं जो यूं ही नहीं फेंक देना चाहिए। कैलिफोर्निया जैसी जगहों पर तो कूड़ा के लिए कानून बने हैं और अगर उनका पालन नहीं किया गया, तो फिर लोगों के ऊपर जुर्माना लगता है और कई बार जेल भी जाना पड़ सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजें के बारे में बताने जा रहे हैं जो हमारे घरों में आसानी से मिल जाती हैं और उन्हें कूड़े में कभी नहीं फेंकना चाहिए क्योंकि कई देशों में ऐसा करने पर जेल हो सकती है।
बैटरी
बैटरी को कभी भी कूड़े में नहीं फेंकना चाहिए क्योंकि इसके वजह से पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंचता हैं। इनके केमिकल बाहर निकलकर मिट्टी और पानी को गंदा कर सकते हैं। अमेरिका के न्यूयॉर्क में बैटरी को कूड़े में फेंकना गैरकानूनी है, यहां जुर्माने के साथ जेल जाने का कानून है।
टीवी या कंप्यूटर
आपकी पुरानी टीवी या कंप्यूटर पर प्लास्टिक, सर्किट, ग्लास, मेटल जैसी कई ऐसी चीजें मौजूद होती हैं जिसकी वजह से पर्यावरण नष्ट हो सकता है। कई अमेरिकी राज्यों में ये दोनों ही चीजें कूड़े में फेंकना मना है, गलती करने वाले पर 100 डॉलर यानी 8 हजार रुपये तक का जुर्माना लगता है।
स्मार्टफोन या टैबलेट
पुराने स्मार्टफोन या टैबलेट का कबाड़ तो दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। इनके अंदर मौजूद जहरीले पदार्थ पर्यावरण को खराब कर सकते हैं, साथ ही कहीं-कहीं आग भी लग जाती है। कई अमेरिकी राज्यों में इसे कूड़े में फेंकने के लिए 100 डॉलर तक का जुर्माना है।


Download Android App
Download iOS App







