दिल्ली : कांग्रेस ने अपने ऐप पर ‘आप’ से गठबंधन को लेकर मांगी कार्यकर्ताओं की राय

Summary :

आप से गठबंधन को लेकर ऊहापोह की स्थिति के बीच कांग्रेस ने अपने मोबाइल ऐप पर एक ऑडियो क्लिप के जरिए पार्टी की दिल्ली इकाई के कार्यकर्ताओं

आम आदमी पार्टी (आप) से गठबंधन को लेकर ऊहापोह की स्थिति के बीच कांग्रेस ने अपने मोबाइल ऐप पर एक ऑडियो क्लिप के जरिए पार्टी की दिल्ली इकाई के कार्यकर्ताओं से इस मुद्दे पर उनकी राय मांगी है।

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया, ‘‘कांग्रेस ने अपने ’शक्ति ऐप’ पर दिल्ली के एआईसीसी प्रभारी पी सी चाको की एक ऑडियो क्लिप डाली है, जिसमें वह ‘आप’ के साथ गठबंधन के मुद्दे पर दिल्ली के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की राय मांग रहे हैं।’’

बीजेपी ने राहुल व वाड्रा पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

उन्होंने कहा कि शक्ति ऐप पर इस बाबत शुरू किया गया सर्वे बुधवार को शुरू हुआ और यह गुरूवार को खत्म होगा।

कांग्रेस के सूत्रों का कहना है कि ‘आप’ के साथ गठबंधन ‘‘लगभग तय’’ है और इस महीने के अंत तक इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

Desk Team