जम्मू कश्मीर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) शैलेंद्र कुमार ने लोकसभा चुनाव सुगमता से कराने के लिए राजनीतिक पार्टियों से बुधवार को सहयोग करने का अनुरोध किया।
कुमार ने राज्य की मान्यताप्राप्त राजनीतिक पार्टियों के नुमाइंदों से संसदीय चुनाव कराने के संबंध में विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की।
एयरस्ट्राइक का सबूत मांगने वालों को करारा जवाब, बालाकोट में 200 से ज्यादा मारे गए आतंकी ! VIDEO वायरल में दावा
एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि सीईओ ने सुगम, शांतिपूर्ण और पारदर्शी चुनाव कराने के लिए राजनीतिक दलों के नेताओं से कई मुद्दों पर चर्चा की और बड़ी संख्या में मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उनका नजरिया एवं सुझाव मांगे।
कुमार ने उनसे आचार संहिता पर चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया।


Download Android App
Download iOS App



