दिल्ली में एक्साइज पॉलिसी को लेकर काफी विवाद चल रहा है। इसी वजह से शनिवार को अचानक शराब की दुकानों में लंबी कतार देखने को मिली। लोगों को ऐसा लगा की 1 अगस्त से पुरानी पॉलिसी वापस आ जाएगी। तो कुछ दिनों तक शराब की कीमतों पर इसका असर पड़ सकता है । इसी वजह से शनिवार देर शाम को सरकार ने ये फैसला लिया है कि अभी चल रही पॉलिसी को 1 महीने के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। यानी डिस्काउंट ऑफर जारी रहेगा।

दिल्ली में दुबारा सरकारी शराब के ठेके चलेंगे
उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस करके कहा था कि मौजूदा विवाद को देखते हुए दिल्ली में वही पुरानी पॉलिसी को लागू किया जाएग। जो नवंबर 2021 में लागू थी। दिल्ली में दुबारा सरकारी शराब के ठेके चलेंगे और सभी प्राइवेट ठेके बंद हो जाएंगे।लेकिन ऐसा एकदम से नहीं किया जा सकता क्योंकि ऐसा करने के लिए कैबिनेट के आदेश की जरुरत होगी और उसमें अभी थोड़ा वक़्त लग सकता है। इन सब बातों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है कि मौजूदा पॉलिसी को ही अगस्त के महीने में लागू रहने दिया जाए। जिससे फैसलों को लागू करवाने में वक़्त मिल जाए और उपभोक्ताओं को कोई परेशानी न हो।


Download Android App
Download iOS App



