साल 2024 में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसकी तैयारी बीजेपी अभी से कर रही है। खासतौर पर खबर आ रही है कि केंद्रीय मंत्रिपरिषद में बड़ा फेरबदल हो सकता है और इसकी सुगबुगाहट भी शुरू हो चुकी है। बीजेपी लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए सारे रणनीतियां बना रही है। जेपी नड्डा पिछले दिनों बिहार दौरे पर थे, जहां वह लोकसभा चुनाव को लेकर भी बातचीत कर रहे थे।
Earthquake In Bihar : भूकंप के तेज झटकों से कांपा बिहार, कई जिलों में दिखा असर
वहीं दूसरी तरफ खबर आ रही है कि मंत्रिपरिषद के विस्तार में जेडीयू और शिवसेना के बागी गुट को भी जगह मिल सकती है, क्योंकि अभी केंद्र सरकार में सहयोगी दलों के कुछ ही कैबिनेट मंत्री हैं। अभी केंद्रीय कैबिनेट में सहयोगी दलों से पशुपति पारस, अनुप्रिया पटेल और रामदास अठावले राज्य मंत्री हैं। जबकि पिछले दिनों मुख्तार अब्बास नकवी और आरसीपी सिंह ने कार्यकाल खत्म होने के बाद अपना इस्तीफा दे दिया था । उनके रिक्त पदों को फिलहाल स्मृति ईरानी और ज्योतिरादित्य सिंधिया संभाल रहे हैं।
एक दर्जन मंत्री होंगे कैबिनेट शामिल
रिपोर्ट के अनुसार कहा जा रहा कि जब से शिवसेना के बागी गुट ने बीजेपी के साथ हाथ मिलाया है, तब से बीजेपी केंद्रीय मंत्रीपरिषद के विस्तार में शिवसेना के बागी गुट के कुछ नेताओं को भी बतौर मंत्री जगह दे सकती है, ताकि उसे महाराष्ट्र के अगले चुनाव तक के लिए मजबूत किया जा सके।
हालांकि, बीजेपी कैबिनेट में छोटा फेरबदल करने वाली हैं, ताकि उसके सहयोगी दल संतुष्ट रहे, क्योकि आगामी चुनाव में बीजेपी को ये काम आ सकता हैं। तकरीबन एक दर्जन मंत्री कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



