दिल्ली की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को आतंकी कृत्यों और सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश रचने के आरोप में आईएसआईएस से जुड़े एक आतंकवादी को सात साल कैद की सजा सुनाई है।
विशेष न्यायाधीश प्रवीण सिंह ने केरल के रहने वाले शाहजहां वेलुवा केंडी पर 73 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। केंडी को तुर्की अधिकारियों द्वारा प्रत्यर्पित किये जाने के बाद एक जुलाई 2017 को आईजीआई हवाईअड्डे पर गिरफ्तार किया गया था।
शाहजहां को भारतीय दंड संहिता की धारा 120 बी, 125, 419, 420, 467,468,471 के साथ गैरकानूनी गतिविधि निरोधक अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दोषी ठहराया गया।


Download Android App
Download iOS App



