दिल्ली : शराब की दुकानों पर उमड़ी भीड़, एक बोतल के साथ दूसरी मुफ्त

Summary :

दिल्ली : राजधानी में शनिवार को शराब की दुकानों पर लंबी लाइन देखने को मिली। कुछ शराब की दुकानों ने विभिन्न ब्रांड की शराब पर छूट देने का ऐलान किया

दिल्ली : राजधानी में शनिवार को शराब की दुकानों पर लंबी लाइन देखने को मिली। कुछ शराब की दुकानों ने विभिन्न ब्रांड की शराब पर छूट देने का ऐलान किया था जिसके कारण कुछ इलाकों में हालात इतने बिगड़ गए कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ा। 
नए वित्तीय वर्ष में लाइसेंस का नवीनीकरण
दिल्ली के इलाकों में शराब की दुकानों ने कुछ खास ब्रांड्स पर 35 फीसदी तक की छूट देने की घोषणा की थी। शराब की दुकान पर उमड़ी भीड़ पर पूर्वी दिल्ली में शराब की दुकान के एक कर्मचारी ने कहा कि शराब की दुकानों को मार्च के अंत तक अपना स्टॉक खत्म करना होगा क्योंकि नए वित्तीय वर्ष में लाइसेंस का नवीनीकरण किया जाएगा। 
देशी मदिरा पर 35 फीसदी तक की छूट 
शराब ठेका संचालकों को विदेशी यानी आयातित ब्रांड पर सबसे ज्यादा मुनाफा होता है। महंगी शराब पर मुनाफा भी अच्छा खासा होता है। इसलिए उस पर छूट देने में कोई परेशानी नहीं होती है। इसलिए विदेशी मदिरा पर कुछ शराब की दुकानों पर 35 फीसदी तक की छूट दी गई। 

Desk Team