Delhi : कश्मीरी गेट थाना पुलिस के दो जवानों ने अपनी बहादुरी और सूझबूझ से एक युवक की जान बचाकर मिसाल पेश की है। पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश कर रहे युवक को पुलिसकर्मियों ने समय रहते सुरक्षित बचा लिया। डीसीपी राजा बांठिया के अनुसार, पुलिस को पीसीआर कॉल के जरिए सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति इमारत से कूदने की धमकी दे रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि युवक पांचवीं मंजिल की खिड़की के बाहर खड़ा था और काफी परेशान लग रहा था। पुलिस ने उसे शांत करने की कोशिश की और लगातार बातों में उलझाए रखा। इसी दौरान एक कॉन्स्टेबल ने सुरक्षा के लिए एक रस्सी का इंतजाम किया। उन्होंने युवक को पकड़ लिया और उसे सुरक्षित अंदर खींच लिया गया।
युवक की कराई गई काउंसलिंग
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया और युवक की जान बच गई। युवक की पहचान मोहम्मद कामरान के रूप में हुई है। बाद में जांच में पता चला कि युवक पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव से गुजर रहा था। पुलिस ने युवक की काउंसलिंग कराई और उसके परिजनों को बुलाकर उसे सुरक्षित उनके हवाले कर दिया।
यह भी पढ़ें : Cyber fraud : आर्मी सूबेदार बनकर मकान मालिक से ठगी, साइबर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार


Download Android App
Download iOS App




