Delhi Film City: दिल्ली को ग्लोबल फिल्म हब बनाने की दिशा में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, दिल्ली (आईएफएफडी) का सफल आयोजन हुआ। कला, संस्कृति एवं उत्सवों से जुड़े लगातार भव्य आयोजनों से पीएम मोदी और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली नए भारत की ‘आर्ट कैपिटल’ बनेगी। यह बात दिल्ली सरकार के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने कहीं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के फिल्म उत्सव के साथ यह आयोजन दिल्ली की क्रिएटिव इकोनॉमी और ऑरेंज इकोनॉमी को मजबूत करने की दिशा में भी सार्थक प्रयास रहा।
दुनियाभर के फिल्मकारों और कलाकारों की भागीदारी
पहले इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, दिल्ली में रिकॉर्ड 100 से अधिक देशों की 2187 फिल्मों की एंट्री मिली। आयोजन के तहत 47 देशों की 125 से अधिक फिल्मों का भारत मंडपम सहित दिल्ली भर में 15 जगहों पर प्रदर्शन हुआ, जिसका भारतीय व विदेशी दर्शकों ने आनंद उठाया। इस वर्ष स्पेन को “कंट्री ऑफ़ फोकस” तथा सिंगापुर अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव को आधिकारिक साझेदार के रूप में शामिल किया गया, जिससे आयोजन को वैश्विक आयाम मिला।
30 हजार से अधिक रजिस्ट्रेशन प्राप्त हुए
कपिल मिश्रा ने कहा कि इस फिल्म फेस्टिवल के लिए दुनियाभर से 30 हजार से अधिक रजिस्ट्रेशन प्राप्त हुए, जो इस फिल्म फेस्टिवल को मिले व्यापक समर्थन को दिखाता है। फिल्मकारों, कलाकारों और युवाओं की सक्रिय भागीदारी ने इस आयोजन को एक वैश्विक पहचान दी है। यह महोत्सव केवल फिल्मों का प्रदर्शन नहीं, बल्कि सीखने, संवाद और रचनात्मक अभिव्यक्ति का एक बड़ा मंच बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि महोत्सव के दौरान दिल्ली पर्यटन विभाग एवं प्रसार भारती के मध्य एक एमओयू पर हस्ताक्षर भी किए गए, जिसके तहत दिल्ली में फिल्म पर्यटन और प्रसारण के क्षेत्र में नए अवसरों को बढ़ावा मिलेगा।
Also Read – Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR के कई इलाकों में झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट


Download Android App
Download iOS App




