Explainer ! केरल में 38% उम्मीदवारों पर क्रिमिनल केस, 23% पर गंभीर मामले, 4 पर हत्या का आरोप, जानिए देश के सबसे शिक्षित राज्य में नेताओं का लेखाजोखा

Summary :

Kerala Candidate ADR Report 2026 :  केरल में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. तारीख 9 अप्रैल को तय की गई है यानी कल. इस बीच चुनाव से पहले उम्मीदवारों के आपराधिक रिकॉर्ड को लेकर एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट की रिपोर्ट सामने आई है. बता दें इस रिपोर्ट में कुल 883 उम्मीदवारों में से 863 उम्मीदवारों के स्व-घोषित हलफनामों का अध्ययन किया गया। इन 883 उम्मीदवारों में से 375 उम्मीदवार राष्ट्रीय पार्टियों से हैं, 81 उम्मीदवार राज्य स्तरीय पार्टियों से हैं, 145 उम्मीदवार पंजीकृत लेकिन मान्यता प्राप्त नहीं होने वाली पार्टियों से हैं. Kerala Candidate ADR Report…

Kerala Candidate ADR Report 2026 :  केरल में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. तारीख 9 अप्रैल को तय की गई है यानी कल. इस बीच चुनाव से पहले उम्मीदवारों के आपराधिक रिकॉर्ड को लेकर एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट की रिपोर्ट सामने आई है.

बता दें इस रिपोर्ट में कुल 883 उम्मीदवारों में से 863 उम्मीदवारों के स्व-घोषित हलफनामों का अध्ययन किया गया। इन 883 उम्मीदवारों में से 375 उम्मीदवार राष्ट्रीय पार्टियों से हैं, 81 उम्मीदवार राज्य स्तरीय पार्टियों से हैं, 145 उम्मीदवार पंजीकृत लेकिन मान्यता प्राप्त नहीं होने वाली पार्टियों से हैं.

Kerala Candidate ADR Report 2026: आपराधिक मामलों में लिप्त उम्मीदवार

केरल विधानसभा चुनाव 2026 में विश्लेषण किए गए 863 उम्मीदवारों में से 324 उम्मीदवारों (38%) ने अपने खिलाफ आपराधिक मामलों की जानकारी दी है।

अगर 2021 के केरल विधानसभा चुनाव की बात करें, तो उस समय विश्लेषण किए गए 928 उम्मीदवारों में से 355 उम्मीदवारों (38%) ने अपने खिलाफ आपराधिक मामलों की घोषणा की थी। लगभग दोनों चुनावों में प्रतिशत के अनुसार कैंडिडेट के बराबर अपराधिक मामले हैं.

गंभीर आपराधिक मामलों वाले उम्मीदवार

Kerala Candidate ADR Report 2026
Kerala Candidate ADR Report 2026

एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार, केरल विधानसभा चुनाव 2026 में विश्लेषण किए गए उम्मीदवारों में से 201 उम्मीदवारों (23%) ने अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामलों की घोषणा की है।

वहीं, 2021 के केरल विधानसभा चुनाव में 167 उम्मीदवारों (18%) ने अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामलों की जानकारी दी थी।

पार्टी के अनुसार आपराधिक मामलों वाले उम्मीदवार

Kerala Candidate ADR Report 2026
Kerala Candidate ADR Report 2026

बड़ी पार्टियों के उम्मीदवारों के हलफनामों के अनुसार—

  • कांग्रेस (INC) के 85 उम्मीदवारों में से 72 (85%) ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं।
  • भाजपा (BJP) के 93 उम्मीदवारों में से 59 (63%) के खिलाफ आपराधिक मामले हैं।
  • सीपीआई (एम) [CPI(M)] के 77 उम्मीदवारों में से 51 (66%) ने आपराधिक मामलों की जानकारी दी है।
  • आईयूएमएल (IUML) के 25 उम्मीदवारों में से 21 (84%) के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं।
  • सीपीआई (CPI) के 24 उम्मीदवारों में से 13 (54%) ने आपराधिक मामलों की घोषणा की है।
  • केरल कांग्रेस (एम) के 12 उम्मीदवारों में से 5 (42%) के खिलाफ आपराधिक मामले हैं।
  • केरल कांग्रेस के 8 उम्मीदवारों में से 6 (75%) ने आपराधिक मामलों की जानकारी दी है।
  • वहीं एनसीपी (NCP), केरल कांग्रेस (बी) और केरल कांग्रेस (जैकब) के एक-एक उम्मीदवार ने भी अपने हलफनामे में आपराधिक मामलों की घोषणा की है (100%)।

बड़ी पार्टियों के उम्मीदवारों के गंभीर मामलों में हलफनामों के अनुसार-

  • कांग्रेस (INC) के 85 उम्मीदवारों में से 60 (71%) ने अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए हैं।
  • भाजपा (BJP) के 93 उम्मीदवारों में से 39 (42%) उम्मीदवारों ने गंभीर आपराधिक मामलों की जानकारी दी है।
  • सीपीआई (एम) [CPI(M)] के 77 उम्मीदवारों में से 21 (27%) के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले हैं।
  • आईयूएमएल (IUML) के 25 उम्मीदवारों में से 13 (52%) उम्मीदवारों ने गंभीर आपराधिक मामलों की घोषणा की है।
  • सीपीआई (CPI) के 24 उम्मीदवारों में से 2 (8%) के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
  • केरल कांग्रेस (एम) के 12 उम्मीदवारों में से 2 (17%) उम्मीदवारों ने गंभीर आपराधिक मामलों की जानकारी दी है।
  • केरल कांग्रेस के 8 उम्मीदवारों में से 4 (50%) के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले हैं।
  • वहीं एनसीपी (NCP), केरल कांग्रेस (बी) और केरल कांग्रेस (जैकब) के एक-एक उम्मीदवार ने भी अपने हलफनामे में गंभीर आपराधिक मामलों की घोषणा की है (100%)।

बता दें एडीआर की रिपोर्ट में कुल 15 उम्मीदवारों ने अपने हलफनामे में महिलाओं के खिलाफ अपराध से जुड़े मामलों की जानकारी दी है। इन 15 उम्मीदवारों में से 1 उम्मीदवार ने भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376(2)(n) के तहत मामला घोषित किया है, जो एक ही महिला के साथ बार-बार दुष्कर्म करने से संबंधित है।

इसके अलावा रिपोर्ट में 4 नेताओं ने ह्त्या से सम्बंधित अपराध मामले में जानकारी दी है.

9 अप्रैल को मतदान, 4 मई को नतीजे

केरल में विधानसभा चुनाव 9 अप्रैल को होने हैं, जबकि वोटों की गिनती 4 मई को होगी. सरकार बनाने के लिए सभी राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक रखी है. हालांकि मुख्य लड़ाई एलडीएफ और यूडीएफ के बीच बताई जा रही है, बावजूद भाजपा अपनी मौजूदगी दर्ज करने के लिए संघर्ष कर रही है.

कल राज्य में मत डाले जाएंगे अब 4 मई को देखना होगा कि चुनाव में फैसला क्या आता है.

यह भी पढ़ें – भीषण गर्मी हो या कड़ाके की ठंड, जैन मुनि क्यों रहते हैं निर्वस्त्र? वजह जानकर रह जाएंगे दंग

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।