विश्व होम्योपैथी दिवस: दिल्ली में आयुष सेवाओं के विस्तार और एकीकृत स्वास्थ्य मॉडल के लिए नए रोडमैप की घोषणा

Summary :

Delhi Government Ayush Services: विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर दिल्ली सरकार ने राजधानी में एकीकृत स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आयुष प्रणाली के विस्तार और मुख्यधारा की चिकित्सा सेवाओं से उसके प्रभावी समन्वय की घोषणा की। यह कार्यक्रम जर्मन चिकित्सक एवं होम्योपैथी के जनक डॉ. क्रिश्चियन फ्रेडरिक सैमुअल हैनिमैन की 271वीं जयंती के उपलक्ष्य में एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया। दिल्ली सरकार के आयुष निदेशालय और दिल्ली राज्य आयुष सोसायटी द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित वैज्ञानिक संगोष्ठी का उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने किया। ‘इंटीग्रेटिव मेडिसिन के…

Delhi Government Ayush Services: विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर दिल्ली सरकार ने राजधानी में एकीकृत स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आयुष प्रणाली के विस्तार और मुख्यधारा की चिकित्सा सेवाओं से उसके प्रभावी समन्वय की घोषणा की। यह कार्यक्रम जर्मन चिकित्सक एवं होम्योपैथी के जनक डॉ. क्रिश्चियन फ्रेडरिक सैमुअल हैनिमैन की 271वीं जयंती के उपलक्ष्य में एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया।

दिल्ली सरकार के आयुष निदेशालय और दिल्ली राज्य आयुष सोसायटी द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित वैज्ञानिक संगोष्ठी का उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने किया। ‘इंटीग्रेटिव मेडिसिन के युग में होम्योपैथी: परंपराओं को जोड़ना, स्वास्थ्य को आगे बढ़ाना’ विषय पर आयोजित इस सेमिनार में नीति-निर्माताओं, चिकित्सकों, शोधकर्ताओं और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भाग लिया।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि होम्योपैथी आज की स्वास्थ्य चुनौतियों, विशेषकर तनाव प्रबंधन और जीवनशैली से जुड़ी पुरानी बीमारियों के उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में सरकार आयुष ढांचे को मजबूत करने, नई सुविधाएं विकसित करने और इसे आधुनिक स्वास्थ्य प्रणाली के साथ जोड़ने के लिए स्पष्ट रोडमैप पर कार्य कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान मस्कुलोस्केलेटल रोगों में होम्योपैथी की भूमिका पर आधारित IEC सामग्री जारी की गई तथा पद्मश्री सम्मानित चिकित्सकों डॉ. वी.के. गुप्ता, डॉ. अनिल कुमार मल्होत्रा और डॉ. कल्याण बनर्जी को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

मंत्री ने बताया कि दिल्ली में 120 से अधिक होम्योपैथिक डिस्पेंसरी संचालित हैं, जहां प्रतिवर्ष लगभग 19 लाख मरीजों को निःशुल्क परामर्श एवं दवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। सरकार नए पॉलीक्लिनिक खोलने, स्टाफ की कमी दूर करने और स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित क्षेत्रों तक पहुंच बढ़ाने पर काम कर रही है।
उन्होंने ‘इंटीग्रेटेड आयुष स्ट्रेस मैनेजमेंट पब्लिक हेल्थ प्रोग्राम’ की भी घोषणा की, जिसके तहत आयुर्वेद, योग और होम्योपैथी को मिलाकर मानसिक एवं मनोदैहिक समस्याओं के समाधान पर ध्यान दिया जाएगा।

दिल्ली सरकार ने दोहराया कि अनुसंधान आधारित चिकित्सा, बुनियादी ढांचे का विस्तार और समग्र स्वास्थ्य सेवा मॉडल के माध्यम से आयुष को हर नागरिक तक पहुंचाना उसकी प्राथमिकता रहेगी।

Also Read: ई-रिक्शा की मनमानी पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, 15 दिनों में करीब 10 हजार चालान, 327 वाहन जब्त

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।