दिल्ली में सरकार चला रही आम आदमी पार्टी की मुश्किलें अभी कम ही नहीं हुई कि एक नए प्रकरण में दिल्ली सरकार के ही PWD विभाग ने आम आदमी पार्टी को उनके राउज एवेन्यू स्थित ऑफिस को लेकर नोटिस भेजा है। दिल्ली सरकार के PWD विभाग ने आम आदमी पार्टी को नोटिस भेजकर 27 लाख 73 हज़ार रुपये चुकाने को कहा है।
PWD का कहना है कि आम आदमी पार्टी का जो मौजूदा ऑफिस है । वह उसे आवंटित हो ही नहीं सकता। दिल्ली के एलजी अनिल बैजल ने भी इस आवंटन को रद्द कर दिया है ।
हम आपको बता दे कि आम आदमी पार्टी ने PWD विभाग को एक याचिका भेज कर पार्टी के वर्तमान कार्यालय से ही काम संचालित करने की अनुमति मांगी थी। जिसके जवाब में PWD विभाग ने आम आदमी पार्टी को नोटिस भेजते हुए 27 लाख रुपये का जुर्माना चुकाने को कहा है। ऐसे में आम आदमी पार्टी (आप पार्टी) इस जगह को ऑफिस के रूप में इस्तेमाल करने का किराया देना होगा। इसके अलावे दिल्ली सरकार के PWD विभाग ने आम आदमी पार्टी को ऑफिस खाली करने को भी कहा गया है।
बताया जा रहा है कि यह नोटिस मंगलवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता के नाम से आया था। जिसमें यह बात साफ-साफ लिखी गई थी कि किसी भी प्रावधान के तहत अवैध कब्जे को आधिकारिक रूप से आवंटित नहीं किया जा सकता है। आम आदमी पार्टी ने जितने दिनों तक इस जगह पर अवैध रूप से कार्यालय संचालित किया है इसका जुर्माना भरना होगा।




Download Android App
Download iOS App






