दिल्ली मालवीय नगर अग्निकांड और सैदुलाजाब में इमारत गिरने की घटनाओं के बाद दिल्ली की रेखा गुप्ता की सरकार और नगर निगम (MCD) ने अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। राजधानी में ऐसे भवनों की पहचान की जा रही है जो सुरक्षा मानकों का पालन किए बिना बनाए गए हैं। इसी कड़ी में रविवार को दक्षिण दिल्ली के कृष्णा पार्क इलाके में MCD की टीम ने एक बहुमंजिला इमारत के अवैध हिस्सों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। अधिकारियों का कहना है कि लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले निर्माणों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
MCD Bulldozer Action: खानपुर और सैनिक फार्म्स में चला बुलडोजर

रविवार को खानपुर (Khanpur Demolition News) और सैनिक फार्म्स (Sainik Farms Demolition) क्षेत्रों में भी अवैध बहुमंजिला इमारतों के खिलाफ कार्रवाई की गई। MCD की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और नियमों के विपरीत बनाए गए हिस्सों को ध्वस्त किया। दिल्ली सरकार का कहना है कि अवैध निर्माण न केवल कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि भविष्य में बड़े हादसों की वजह भी बन सकते हैं। इसलिए ऐसे मामलों में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। प्रशासन ने साफ किया है कि राजधानी में जहां भी अवैध निर्माण पाए जाएंगे, वहां इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
Delhi News Today: सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व में विशेष अभियान
बीजेपी विधायक सतीश उपाध्याय ने इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री दिल्लीवासियों की सुरक्षा और बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम कर रही हैं। इससे पहले शालीमार बाग के हैदरपुर इलाके में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सड़क चौड़ीकरण के लिए 150 से अधिक अवैध निर्माण हटाए गए थे। उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री के निर्देश पर दिल्ली सरकार, राजस्व विभाग और MCD ने संयुक्त रूप से विशेष ‘क्रैकडाउन’ अभियान शुरू किया है। इसके तहत राजधानी के विभिन्न इलाकों में लगातार निरीक्षण, जांच और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है ताकि भविष्य में किसी भी तरह की दुर्घटना को रोका जा सके।


Download Android App
Download iOS App




