MT Marivex Fire Indian Seafarers: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एक चिंताजनक खबर सामने आई है। ओमान तट के पास एमटी मैरीवेक्स नामक जहाज में आग लगने की घटना के बाद केंद्र सरकार ने भारतीय नाविकों की सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय (MoPSW) के शिपिंग डिवीजन के निदेशक ओपेश कुमार शर्मा ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे जहाज में आग लगने की सूचना मिली थी।
Indian Navy Ministry of External Affairs: 24 भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर चिंता
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जहाज में कुल 24 भारतीय नाविक सवार थे। ‘फॉरवर्ड सीमेन्स यूनियन ऑफ इंडिया’ (FSUI) ने इन नाविकों के लिए तुरंत मदद की मांग की है। यूनियन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर भारतीय अधिकारियों और भारतीय नौसेना से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की अपील की है।
इस बीच घटना की सूचना मिलते ही संबंधित एजेंसियां पूरी तरह सक्रिय हो गईं और स्थिति पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है। तेल टैंकर में आग लगना मतलब बहुत खतरनाक माना जाता है, क्योंकि ऐसे जहाजों में विस्फोट का भी खतरा रहता है।
#WATCH | Delhi | Director in the Shipping Division of the Ministry of Ports, Shipping and Waterways (MoPSW), Opesh Kumar Sharma says, “There has been a recent report that today, around 1:30 pm, there has been a fire reported on a vessel, MT Marivex, in which there were 24 Indian… pic.twitter.com/kBoaWRU47g
— ANI (@ANI) June 8, 2026
Ministry of Ports Shipping and Waterways: सरकार अलर्ट, रेस्क्यू की तैयारी
सरकार ने भी इस मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए कई मंत्रालयों और एजेंसियों को संयुक्त रूप से काम पर लगा दिया है। चूंकि जहाज अंतरराष्ट्रीय समुद्री क्षेत्र में है, इसलिए विदेश मंत्रालय को भी इस अभियान से जोड़ा गया है ताकि स्थानीय भारतीय दूतावास या मिशन की सहायता ली जा सके। इसके साथ ही, भारतीय नौसेना और रक्षा मंत्रालय को भी पूरे घटनाक्रम की जानकारी दे दी गई है और उन्हें अलर्ट मोड पर रखा गया है, ताकि आपात स्थिति में तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया जा सके।
हालांकि, जहाज में आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। जहाज को कितना नुकसान हुआ, इसका भी सटीक आकलन होना बाकी है। संबंधित अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जैसे-जैसे नए तथ्य सामने आएंगे, उन्हें साझा किया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App




