दिल्ली : पिता से डांट के बाद किशोर ने आत्महत्या की

Summary :

पंखे से लटका हुआ पाया गया। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता सरकारी स्कूल की एक प्रयोगशाला में काम करते हैं।’

ब्लूटूथ इयरफोन का ऑर्डर देने को लेकर पिता की डांट के बाद एक लड़के ने दक्षिण दिल्ली के वसंत विहार इलाके में बुधवार की शाम को आत्महत्या कर ली। 
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 16 साल के साहिल सिंह के रूप में की गई है। उसे इयरफोन का ऑर्डर देने के लिए डांट पड़ी थी और उसके पिता ने उसे पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने को कहा था। 
यह घटना बुधवार की शाम 5.30 बजे हुई थी। साहिल अपने घर पर था, जब उसके पिता ने फोन पर ब्लूटूथ इयरफोन का संदेश आने के बाद उसे कॉल किया था। 
साहिल के संबंधी कौशलेंद्र कुमार ने कहा, ‘फोन कॉल के कुछ मिनट बाद वह अपने कमरे के छत के पंखे से लटका हुआ पाया गया। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता सरकारी स्कूल की एक प्रयोगशाला में काम करते हैं।’
संबंधी ने कहा कि उसके पिता यह नहीं जानते थे कि वह डांट के बाद आत्महत्या का कदम उठा लेगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे जांच जारी है। 

Desk Team