Delhi LG Fire Safety Review: दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने दिल्ली फायर सर्विस के कामकाज की समीक्षा करते हुए आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र को मजबूत बनाने पर जोर दिया है। उन्होंने विभाग के आधुनिकीकरण, बुनियादी ढांचे के उन्नयन और कर्मचारियों की क्षमता बढ़ाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की। जानकारी के अनुसार, उपराज्यपाल ने दिल्ली फायर सर्विस नियम, 2010 में प्रस्तावित संशोधनों की भी समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी नए नियम को लागू करने से पहले आम नागरिकों, व्यापारियों और कारोबारी संगठनों से व्यापक स्तर पर परामर्श किया जाना जरूरी है, ताकि नियम व्यावहारिक, समावेशी और प्रभावी बन सकें।
ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और नियामक ढांचे में सुधार
उन्होंने कहा कि नियमों का उद्देश्य सुरक्षा को मजबूत करना होना चाहिए, लेकिन इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि आम लोगों और व्यवसायों पर अनावश्यक बोझ न पड़े। इस संदर्भ में उन्होंने नरेंद्र मोदी के ‘ईज ऑफ लिविंग’ और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ के विजन का उल्लेख करते हुए कहा कि सभी नियामक ढांचे इसी दिशा में तैयार किए जाने चाहिए। बैठक के दौरान बढ़ते तापमान को देखते हुए दिल्ली फायर सर्विस के समर एक्शन प्लान की भी समीक्षा की गई। उपराज्यपाल ने विभाग को गर्मी के मौसम में अतिरिक्त सतर्कता बरतने और संभावित आग की घटनाओं को रोकने के लिए तैयारी मजबूत रखने के निर्देश दिए।


Download Android App
Download iOS App




