Delhi Metro Extra Trains: मिडिल ईस्ट तनाव का असर दुनियाभर में देखने को मिल रहा है। जंग की वजह से तेल और गैस संकट गहरा रहा है। भारत में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। इसके चलते प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को ईंधन बचाने और निजी वाहनों की जगह सार्वजनिक वाहनों के इस्तेमाल की अपील की थी। इस बीच दिल्ली मेट्रों ने मेट्रों के फेरे बढ़ाने का फैसला किया है। 18 मई से हर सोमवार को 6 अतिरिक्त ट्रेनें पटरी पर उतारेगी और 24 अतिरिक्त चक्कर लगाएगी।
DMRC Additional Train Trips: स्टेशनों पर खोले जाएंगे नए टिकट काउंटर
मेट्रो के फेरे बढ़ने से स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। इस बढ़ते दबाव को संभालने के लिए दिल्ली मेट्रो ने सुरक्षा और सुविधा के लिए भी खास इंतजाम किए हैं। स्टेशनों पर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जाएगी।
इसके अलाव यात्रियों को लंबी लाइनों से बचाने के लिए नए टिकट काउंटर भी खोले जाएंगे। स्टेशन पर सामान की जांच के लिए अतिरिक्त बैगेज स्कैनर और यात्रियों की चेकिंग के लिए फ्रिस्किंग (जांच) सुविधा भी बढ़ाई जाएगी।
Delhi Metro Extra Trains: कनेक्टिविटी में दिल्ली में दिल्ली मेट्रो का अहम रोल

DMRC का कहना है कि दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क यात्रियों को बेहतरीन और निर्बाध कनेक्टिविटी देता है। यह रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों, एयरपोर्ट, RRTS, नोएडा मेट्रो और रैपिड मेट्रो से जुड़ा है। इस मजबूत नेटवर्क की वजह से सड़क परिवहन पर निर्भरता कम होगी, जाम घटेगा और ईंधन की खपत भी कम होगी।
Delhi Metro Extra Trips Schedule: 126 मेट्रो स्टेशनों पर पार्किंग की सुविधा
दिल्ली-एनसीआर में 126 मेट्रो स्टेशनों पर पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है। इससे लोग अपने निजी वाहन पार्क करके मेट्रो से आगे की यात्रा आसानी से कर सकते हैं और सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल बढ़ेगा।
यह भी पढ़ें: Census 2027: जनगणना 2027 का बजा बिगुल,1 जून से 30 जून तक घर-घर होगा सर्वे, गुजरात में डिजिटल पोर्टल का शुभारंभ


Download Android App
Download iOS App




