दिल्ली सरकार की ओर से लॉकडाउन संबंधी कई पाबंदियों में रविवार को ढील देने की घोषणा के बीच दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों ने कहा कि राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए तय किए गए दिशा-निर्देशों के तहत मेट्रो ट्रेन सेवा 50 प्रतिशत क्षमता के साथ ही चलेगी।
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने एक वक्तव्य जारी कर कहा, ‘‘राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए तय किए गए दिशा-निर्देशों के तहत मेट्रो ट्रेन सेवा 50 प्रतिशत क्षमता के साथ ही चलेगी।’’
राजधानी में कोविड-19 के नये मामलों में कमी आने के साथ हालात बेहतर हो रहे हैं, जिसको देखते हुए सात जून से दिल्ली मेट्रो सेवा को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ शुरू किया गया था। मेट्रो में यात्रा के दौरान लोगों को ट्रेन में खड़े होने की अनुमति नहीं होगी।
इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को बताया कि महानगर में चरणबद्ध तरीके से ‘अनलॉक’ प्रक्रिया के तहत 14 जून से साप्ताहिक बाजार, धार्मिक स्थल और 50 प्रतिशत क्षमता के साथ रेस्त्रां फिर से खुलेंगे।


Download Android App
Download iOS App



