Delhi Monsoon Forecast: दिल्ली में मानसून का काउंटडाउन शुरू, 48 घंटे में होगी तेज बारिश, आंधी का भी अलर्ट

Summary :

राजधानी दिल्ली वालों को गर्मी से जल्द राहत मिलने वाली है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून दिल्ली-एनसीआर में अगले 2-3 दिनों में पहुंच सकता है। यानी 3-4 जुलाई के बीच दिल्ली में मानसून दस्तक देगा। इसके अलावा दिल्ली में 1 और 2 जुलाई को भी गरज-चमक के साथ बारिश और हवाओं के चलने की संभावना है। इसके लिए IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में कब पहुंचेगा मानसून? इस साल दिल्ली में मानसून थोड़ी देरी से पहुंच रहा है। IMD के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिमी मानसून अगले दो से तीन दिनों में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश…

राजधानी दिल्ली वालों को गर्मी से जल्द राहत मिलने वाली है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून दिल्ली-एनसीआर में अगले 2-3 दिनों में पहुंच सकता है। यानी 3-4 जुलाई के बीच दिल्ली में मानसून दस्तक देगा। इसके अलावा दिल्ली में 1 और 2 जुलाई को भी गरज-चमक के साथ बारिश और हवाओं के चलने की संभावना है। इसके लिए IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में कब पहुंचेगा मानसून?

Delhi Monsoon Forecast
Monsoon countdown Delhi (Image- Social Media)

इस साल दिल्ली में मानसून थोड़ी देरी से पहुंच रहा है। IMD के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिमी मानसून अगले दो से तीन दिनों में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के बाकी हिस्सों तक पहुंच सकता है।

दिल्ली में 1 जुलाई के बाद बादल छाएं रह सकते हैं। वहीं, दोपहर के बाद शाम को कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। जबकि दिल्ली में 3-4 जुलाई को मानसून दस्तक देगा और इसी के साथ बारिश हो सकती है। फिलहाल दिल्ली में गर्मी का प्रकोप जारी है, हालांकि बारिश के बाद तापमान में गिरावट आ सकती है।

5-6 जुलाई को भी बारिश

इसी तरह 5-6 जुलाई को भी दिल्ली में ऐसा ही मौसम रहेगा। दोपहर और शाम को गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री, न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

यूपी में भारी बारिश से जलभराव

Delhi Monsoon Forecast
IMD Weather Update (Image- Social Media)

IMD के मुताबिक, दक्षिण पश्चिमी मानसून उत्तर प्रदेश में 2 दिन पहले ही दस्तक दे चुका है। प्रदेश के आजमगढ़, अयोध्या और बरेली जैसे जिलों से मानसून की बारिश हो रही है। बुधवार सुबह से ही प्रयागराज, बरेली, मुरादाबाद, ललितपुर समेत 25 शहरों में बारिश हो रही है। बिजनौर में सुबह भारी बारिश की वजह से जलभराव हो गया है और 3 फीट तक पानी भर गया। ललितपुर में बारिश की वजह से रेलवे स्टेशन के वेटिंग हॉल और जीआरपी थाने में पानी घुस गया है।

Also Read: Aaj Ka Mausam 1 July 2026: महीने की शुरूआत में दिल्ली में सुहावना हुआ मौसम, झमाझम बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें आज का वेदर अपडेट

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।