Delhi: मुकरबा चौक अंडरपास का काम 98% पूरा, उत्तर-पूर्वी दिल्ली को जल्द मिलेगी जाम से मुक्ति, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने किया निरीक्षण

Summary :

Delhi Mukarba Chowk Underpass Work: उत्तर दिल्ली को भारी ट्रैफिक जाम से आने वाले कुछ दिनों में पूरी तरह से निजात मिल जाएगी। लोक निर्माण विभाग ने मुकरबा चौक अंडरपास परियोजना का निर्माण लगभग पूरा कर लिया है और आने वाले कुछ दिनों में जनता के लिए खोले जाने की संभावना है। पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने बुधवार को मुकरबा चौक अंडरपास का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। मंत्री वर्मा ने बताया यह परियोजना उन्नत जैक पुशिंग तकनीक और प्री-कास्ट आरसीसी बॉक्स संरचनाओं के माध्यम से तैयार की जा रही है, जिसका उद्देश्य आउटर रिंग रोड स्थित व्यस्त मुकरबा…

Delhi Mukarba Chowk Underpass Work: उत्तर दिल्ली को भारी ट्रैफिक जाम से आने वाले कुछ दिनों में पूरी तरह से निजात मिल जाएगी। लोक निर्माण विभाग ने मुकरबा चौक अंडरपास परियोजना का निर्माण लगभग पूरा कर लिया है और आने वाले कुछ दिनों में जनता के लिए खोले जाने की संभावना है। पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने बुधवार को मुकरबा चौक अंडरपास का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। मंत्री वर्मा ने बताया यह परियोजना उन्नत जैक पुशिंग तकनीक और प्री-कास्ट आरसीसी बॉक्स संरचनाओं के माध्यम से तैयार की जा रही है, जिसका उद्देश्य आउटर रिंग रोड स्थित व्यस्त मुकरबा चौक चौराहे पर ट्रैफिक दबाव को कम करना है।
मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बताया कि मुकरबा चौक पर इस सड़क पर बार-बार भारी ट्रैफिक जाम लगता है। इसे दूर करने के लिए विभाग ने यहां तीन सुरंगों का निर्माण किया है, जिनसे पैदल यात्री आसानी से गुजर सकेंगे। लगभग 98 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। यह परियोजना मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जल्द ही उद्घाटित की जाएगी।

अंडरपास के चालू होने से कई इलाकों में खत्म हो जाएगा जाम

मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि दिल्ली में जहां-जहां ट्रैफिक जाम की समस्या है, वहां हमारा काम जारी है। लोगों को बुनियादी ढांचे की कमी के कारण परेशानी न उठानी पड़े। हम जमीन पर वास्तविक समाधान देने के लिए काम कर रहे हैं। यह अंडरपास बादली, रोहिणी और आजादपुर, जहांगीरपुरी के बीच सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगा, जिससे वाहनों को मुकरबा चौक के अत्यधिक व्यस्त इंटरचेंज से होकर गुजरने की आवश्यकता नहीं होगी। अधिकारियों के अनुसार, प्रतिदिन लगभग 15,800 वाहन इस मार्ग का उपयोग करेंगे, जिससे ट्रैफिक की आवाजाही अधिक सुगम और तेज होगी।

हर वाहन को 10 मिनट का बचेगा समय, 1 किमी कम हो जाएगी दूरी

मंत्री ने बताया कि इस अंडरपास के चालू होने से प्रति वाहन लगभग 10 मिनट तक का समय बचेगा और यात्रा दूरी लगभग 1 किलोमीटर तक कम हो जाएगी, जिससे दैनिक यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके साथ ही प्रति वर्ष लगभग 58,000 लीटर ईंधन की बचत भी होगी। पर्यावरणीय प्रभाव पर प्रकाश डालते हुए अधिकारियों ने बताया कि इस परियोजना से प्रति वर्ष लगभग 135 टन सीओ2 उत्सर्जन में कमी आएगी, जो लगभग 810 पेड़ों की वार्षिक अवशोषण क्षमता के बराबर है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।