Delhi Mukundpur Building Collapse: दिल्ली के मुकुंदपुर इलाके में मंगलवार सुबह 9:30 बजे के करीब जोरदार धमाके से एक इमारत भरभरा कर गिर गई। धमाका इतना तेज था कि देखते ही देखते बिल्डिंग मलबे में तब्दील हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और बचाव दल पहुंचें। दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और पुलिस के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाया। बचाव टीम ने मलबे से तीन लोगों को सफलतापूर्वक निकाल लिया है। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
एलपीजी सिलेंडर फटने से ढह गया मकान
दिल्ली अग्निशमन विभाग ने बताया, “दिल्ली के मुकुंदपुर में मंगलवार सुबह 9.37 बजे कुछ ब्लास्ट होने जैसी आवाज और फिर इमारत गिरने की सूचना मिली है। सूचना मिलते ही दमकल की 5 गाड़ियां भेजी गई हैं। सूचना मिली है कि मुकुंदपुर इलाके में एक मंजिला मकान एलपीजी सिलेंडर फटने से ढह गया है। खोज और बचाव अभियान जारी है।”
#WATCH | Delhi Fire Service- “We received information that a single-storey house in the Mukundpur area has collapsed following an LPG cylinder explosion. Search and rescue operations are underway.”
According to the Delhi Police, six people have been injured in this incident.… pic.twitter.com/j4IbRNuimA
— ANI (@ANI) June 2, 2026
Delhi News: हादसे में छह लोग घायल

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, इस घटना में छह लोग घायल हुए हैं। जिस इमारत में ये हादसा हुआ, उसका इस्तेमाल बर्तन पॉलिश करने के लिए किया जाता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि ये हदसा संभावित एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट की वजह से हुआ है। धमाका इतना जोरदार था कि इसके प्रभाव से पूरी बिल्डिंग ही ढह गई। मौके पर मौजूद बचाव दल के अधिकारी ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद ही स्थानीय लोगों नने हिम्मत दिखाते हुए खुद ही मलबा हटाना शुरू कर दिया था। 3 लोगों को मलबे से निकाल लिया गया है, हालांकि अभी भी एक व्यक्ति के मलबे में फंसे होने की आशंका है। बचाव दल लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहा है।


Download Android App
Download iOS App




