Delhi News: दिल्ली के गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में कथित रूप से छत का पंखा 42 वर्षीय एक मरीज पर गिर गया, जिसके तीन घंटे बाद उसकी मौत हो गई। मरीज की मौत के बाद उसके परिजनों ने घटना की जांच की मांग की। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि घटना के बाद लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने पंखे की मरम्मत की। उन्होंने यह भी कहा कि एक पुरुष नर्स घायल हुआ, जिसे चिकित्सा सहायता दी गई।

GTB Hospital: अचानक मरीज के पेट पर गिरा पंखा
हालांकि, उन्होंने कहा कि मामले की पूरी जानकारी आधिकारिक रिपोर्ट तैयार होने के बाद ही सामने आएगी। सूत्रों के अनुसार, घटना शनिवार रात करीब 9:30 बजे आपातकालीन वार्ड-27 में हुई, जहां मोहम्मद अकबर पिछले चार-पांच दिन से भर्ती थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, छत का पंखा अचानक गिरकर अकबर के पेट पर लगा, जिसके तुरंत बाद अस्पताल कर्मी उनके पास पहुंचे।

Delhi News: अस्पताल पर परिजनों का गंभीर आरोप
सूत्रों ने बताया कि 18 जुलाई को अस्पताल में भर्ती हुए अकबर उच्च रक्तचाप, ‘मेनिंगोएन्सेफलाइटिस’ और ‘एस्पिरेशन निमोनिया’ समेत कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे। शनिवार रात करीब 12:16 बजे, यानी घटना के लगभग तीन घंटे बाद उनकी मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार, मृत्यु प्रमाणपत्र में उनकी मौत का कारण पहले से मौजूद गंभीर बीमारियों को बताया गया है। वहीं, अकबर के परिवार का अस्पताल पर आरोप है कि घटना का मुख्य कारण रखरखाव और मरीजों की सुरक्षा में गभीर लापरवाही हैं। परिजनों की तरफ से घटना की जांच की मांग की जा रही हैं।


Download Android App
Download iOS App




