लखनऊ जंक्शन पर ब्लॉक के चलते 21 ट्रेनों का मार्ग बदला, 14 से 23 जून तक असर

Summary :

Delhi News : लखनऊ जंक्शन स्टेशन पर कॉनकोर्स निर्माण कार्य को अंतिम रूप देने के लिए लिए जा रहे ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक के कारण 14 जून से 23 जून तक कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा। रेलवे प्रशासन ने इस अवधि में कुल 21 ट्रेनों को उनके निर्धारित मार्ग के बजाय वैकल्पिक मार्ग से चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें रहेंगी प्रभावित रेलवे के अनुसार, अधिकांश प्रभावित ट्रेनें अब उतरेटिया-लखनऊ जंक्शन-आलमनगर मार्ग के स्थान पर उतरेटिया-ट्रांसपोर्ट नगर-आलमनगर तथा वापसी दिशा में आलमनगर-ट्रांसपोर्ट नगर-उतरेटिया मार्ग से संचालित होंगी। इस व्यवस्था का उद्देश्य निर्माण कार्य के दौरान रेल यातायात…

Delhi News : लखनऊ जंक्शन स्टेशन पर कॉनकोर्स निर्माण कार्य को अंतिम रूप देने के लिए लिए जा रहे ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक के कारण 14 जून से 23 जून तक कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा। रेलवे प्रशासन ने इस अवधि में कुल 21 ट्रेनों को उनके निर्धारित मार्ग के बजाय वैकल्पिक मार्ग से चलाने का निर्णय लिया है।

ये ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

रेलवे के अनुसार, अधिकांश प्रभावित ट्रेनें अब उतरेटिया-लखनऊ जंक्शन-आलमनगर मार्ग के स्थान पर उतरेटिया-ट्रांसपोर्ट नगर-आलमनगर तथा वापसी दिशा में आलमनगर-ट्रांसपोर्ट नगर-उतरेटिया मार्ग से संचालित होंगी। इस व्यवस्था का उद्देश्य निर्माण कार्य के दौरान रेल यातायात को सुचारु बनाए रखना है। प्रमुख प्रभावित ट्रेनों में प्रयागराज संगम-बरेली एक्सप्रेस (14307), प्रयागराज संगम-सहारनपुर एक्सप्रेस (14241/14242), शक्तिनगर-टनकपुर एक्सप्रेस (15075/15076), सिंगरौली-टनकपुर एक्सप्रेस (15073/15074), हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस (13035/13036 एवं 13037/13038), बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस (15127/15128), बनारस-देहरादून एक्सप्रेस (15119/15120) तथा प्रयागराज संगम-योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस (14229/14230) शामिल हैं।

इसके अलावा दानापुर-आनंद विहार टर्मिनल जनसाधारण एक्सप्रेस (13257) और आनंद विहार टर्मिनल-दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस (13258) का मार्ग भी बदला गया है। हालांकि 15 जून को 13257 तथा 16 जून को 13258 को मुरादाबाद-गाजियाबाद खंड में ऑटोमैटिक सिग्नलिंग प्रणाली के कमीशनिंग कार्य के कारण विशेष रूप से गाजियाबाद–कानपुर सेंट्रल–लखनऊ जंक्शन मार्ग से चलाया जाएगा।

इसी प्रकार बरौनी-अंबाला कैंट एक्सप्रेस (14523) 15, 18 और 22 जून को तथा अंबाला कैंट-बरौनी एक्सप्रेस (14524) 16, 20 और 23 जून को परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। रेलवे ने बताया कि डायवर्ट की गई सभी ट्रेनों में चालक दल परिवर्तन के लिए आलमनगर स्टेशन पर 10 मिनट तथा उतरेटिया स्टेशन पर 5 मिनट का अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : दिल्ली के Kashmere Gate पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल की दर्दनाक मौत, Scooty ने मारी टक्कर, फिर मालवाहक ने कुचला

Avinay