दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के तीन साल पूरे होने पर कहा कि दिल्लीवासियों ने तीन साल पहले एक ईमानदार सरकार चुनी और इस दौरान भ्रष्टाचार में कमी आयी है। केजरीवाल ने आज ट्वीट कर कहा ”तीन साल पहले दिल्ली के लोगों ने एक ईमानदार सरकार बनाई थी।”
उन्होंने कहा कि ”इन तीन वर्षों में ‘कई बाधाएं आईं, लेकिन हमने आपके (लोगों) अधिकारों के लिए लड़ाईयां लड़ी और मेरी सबसे बड़ी ताकत हैं आप।” उन्होंने कहा कि पिछले तीन साल में भ्रष्टाचार में कमी आयी है क्योंकि दिल्ली के लोगों ने एक इमानदार सरकार चुनी थी। मुख्यमंत्री ने कहा ”अब एक एक पैसा जनता के विकास पर खर्च हो रहा है- बिजली, पानी, स्कूल, मोहल्ला क्लीनिक, सड़कें, फ्लाइओवर…”।
तीन साल पहले दिल्ली के लोगों ने एक ईमानदार सरकार बनाई थी।
अब एक एक पैसा जनता के विकास पे ख़र्च हो रहा है – बिजली, पानी, स्कूल, मोहल्ला क्लीनिक, सड़कें, फ़्लाइओवर..#3YearsOfAAPGovernance
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 14, 2018
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



