करनाल : महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आज समूची कर्णनगरी शिवमय हो गई। श्रीसनातन धर्म शिवमंदिर सभा पुराना सर्राफा बाजार की ओर से आज करनाल में विशाल शोभा यात्रा का अयोजन किया गया। करनाल के सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा बतौर मुख्यअतिथि इस कार्यक्रम में पहुंचे। इस कार्यक्रम का आगाज रामलीला ग्राऊंड से हुआ। उनके साथ मुख्यमंत्री के ओएसडी अमरेंद्र सिंह भी विशिष्ट अतिथि के तौर पर पहुंचे।
सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा, संत बाबा रामदास प्रीतम नगर कुटिया, ओएसडी अमरेंद्र सिंह अरोड़ा, भाजपा के जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद , सभा के प्रधान अविनाश बंसल, विनोद भाटिया तथा गौरव गर्ग समेत कई लोगों ने भगवान भोले शंकर की पालकी को स्वयं अपने हाथों से उठा कर चलाया। तब कहीं जाकर इस शोभायात्रा की शुरूआत हुई। इससे पहले सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा ने पंडित की मौजूदगी में भगवान भोले शंकर की पूजा की।
इस बीच बम बम भोले के जोरदार नारे भी लगे। सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा ने इस मौके पर संबोधित करते हुए कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व सच्ची आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है। उन्होने कहा कि जब से वह सांसद बने है। तब से उन्हे महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर इस शोभा यात्रा की शुरूआत करने का सुअवसर मिला है। उन्होने कहा कि भगवान भोले शंकर ने सृष्टि को बचाने के लिए खुद जहर का प्याला पी लिया था।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।
– हरीश, आशुतोष


Download Android App
Download iOS App



